
Raw vs ripe Amla: सर्दियों के मौसम में आंवला आने शुरू हो जाते हैं। आंवला का कसैला स्वाद भले ही लोगों को अच्छा न लगता हो लेकिन ये सेहत के लिए किसी रामबाण से कम नहीं। ठंड में आंवले के जूस से लेकर आंवले की चटनी तक बनाकर खाया जाता है। वहीं कुछ लोग आंवले को उबालकर उसकी मीठी चटनी भी बनाते हैं। इन सबके बीच मन में ये प्रश्न आता है कि आखिर विटामिन C युक्त आंवला कच्चा लाभकारी होता है पका हुआ। जानिए इस बारे में।
कुछ लोगों के मन में ये प्रश्न आता है कि शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आखिर कैसे आंवले का इस्तेमाल करना चाहिए। वैसे तो पका या कच्चा दोनों ही प्रकार से आंवला खाया जा सकता है लेकिन कच्चे आंवले में ज्यादा विटामिन सी होता है। आंवले में 100 ग्राम में लगभग 600 से 700 मिलीग्राम विटामिन सी होता है।वहीं जब इसे अधिक पकाया जा गलाया जाता है तो विटामिन सी कुछ मात्रा में कम हो जाता है। आंवला खाने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है।
और पढ़ें:Cold Feet Reason: रात में पैरों में ठंड लगने से नींद क्यों नहीं आती? जानें घरेलू इलाज
100 ग्राम आंवला खाने से क्या पोषण तत्व मिलेंगे?
100 ग्राम आंवला में विटामिन C, फाइबर, कैल्शियम और आयरन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह इम्यूनिटी बढ़ाने, पाचन सुधारने के साथ स्किन को हेयर को हेल्दी रखने में मदद करता है।
खाली पेट आंवला खाने से क्या होता है?
रोजाना खाली पेट आंवले का जूस पिया जा सकता है। इससे न सिर्फ शरीर के टॉक्सिंस बाहर निकलकते हैं बल्कि शरीर को मजबूती मिलती है।
और पढ़ें: ओमेगा-3 की कमी रहेगी दूर, टेबलेट छोड़ हर दिन डाइट में खाएं 6 फूड
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.