Cold Feet Reason: रात में पैर ठं डे होने के कई कारण हो सकते हैं। सर्द मौसम से लेकर किसी गंभीर हेल्थ समस्या का संकेत तक शामिल है। ठंडे पारों का सबसे आम कारण हैं आपके पैरों और पंजों में खराब ब्लड फ्लो। चलिए बताते हैं घरेलू उपचार।

Cold Feet Reason: ठंडी रातों में अगर आपको नींद नहीं आती और पैरों में सर्दी चुभती है, तो यह सिर्फ मौसम की वजह से नहीं होता। पैरों में ठंड लगने के कई कारण हो सकते हैं- जैसे ब्लड सर्कुलेशन का कम होना, आयरन या विटामिन की कमी, थायरॉयड की समस्या या फिर लंबे समय तक ठंडे फर्श पर चलना। जब पैरों का तापमान बहुत गिर जाता है, तो शरीर अपनी गर्मी को मुख्य अंगों जैसे दिल और दिमाग तक केंद्रित कर देता है। ऐसे में पैरों में ठंडक बनी रहती है और नींद आने में दिक्कत होती है।

घरेलू इलाज जो तुरंत राहत दें

  • गर्म पानी में पैर डुबोएं: सोने से पहले 10 मिनट तक पैरों को गुनगुने पानी में डुबोएं। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और पैर गर्म रहेंगे।
  • सरसों तेल की मालिश करें: सोने से पहले सरसों या नारियल तेल में हल्की मालिश करने से पैरों में गर्मी आती है और नींद गहरी होती है।
  • ऊन या कॉटन के मोजs पहनें: बहुत टाइट नहीं, लेकिन हल्के गर्म मोजे पहनकर सोएं। ये शरीर की गर्मी को बनाए रखते हैं।
  • गुनगुना दूध पिएं: दूध में ट्रिप्टोफैन होता है, जो नींद लाने में मदद करता है और शरीर को रिलैक्स करता है।
  • हीट पैड या गर्म बोतल रखें: पैरों के पास हल्की गर्म बोतल रखने से ठंडक तुरंत दूर होती है।

कब डॉक्टर से मिलें

अगर पैरों में ठंड के साथ झनझनाहट, दर्द या सुन्नपन भी महसूस हो, तो यह ब्लड सर्कुलेशन या थायरॉयड की समस्या का संकेत हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले प्रश्न

मेरे पैर हमेशा इतने ठंडे क्यों रहते हैं?

पैरों में ठंड लगने के कई कारण हो सकते हैं। अगर आप ठंडे मौसम में रहते हैं, तो आपको अक्सर पैरों में ठंड लग सकती है। इसके अलावा, पैरों में ठंड लगने के कुछ सबसे आम कारण खराब रक्त प्रवाह, किसी अंतर्निहित बीमारी का लक्षण या किसी दवा का साइड इफेक्ट हो सकते हैं।

मेरा शरीर गर्म है लेकिन मेरे पैर ठंडे क्यों हैं?

जब आप ठंडे तापमान के संपर्क में आते हैं, तो आप पा सकते हैं कि आपके पैर और हाथ सबसे पहले ठंडे हो जाते हैं, लेकिन आपकी छाती और धड़ अभी भी गर्म रहते हैं। चूंकि आपके पैर आपके हृदय से सबसे दूर होते हैं, इसलिए आपके शरीर के अंगों में ब्लड फ्लो होने में अधिक समय लग सकता है। इस कारण आपके हाथ और पैरों को गर्म होने में अधिक समय लग सकता है।

और पढ़ें: Winter Care Tips for the Elderly: सर्दी में बुजुर्गों को गर्म और सुरक्षित रखने के ये 8 उपाय

यदि मेरे पैर ठंडे पड़ जाएं तो मैं क्या करूं?

कभी-कभार पैरों में ठंड लगना सामान्य है। जब आपके पैर ठंडे हो जाएं, तो गर्म मोजे पहनें और पैरों में रक्त संचार बढ़ाने के लिए थोड़ी देर टहलें या घूमें।

मैं अपने पैरों में ठंड लगने के जोखिम को कैसे कम कर सकता हूं?

कैफीन से परहेज करें। एक्सरसाइज करें। नियमित रूप से घूमते रहें। पूरे दिन बैठने से बचें। नंगे पैर ना घूमें। इसके अलावा धूम्रपान या तम्बाकू प्रोडक्ट से बचें।

इसे भी पढ़ें: Winter Fitness: ठंड में महिलाओं का नहीं बढ़ेगा 1 Kg भी वजन, Fit रहने के लिए चुनें 4 टिप्स