
Home Remedies for Skin : चेहरे पर अचानक निकलने वाले पिंपल किसी को भी परेशान कर देते हैं। खासकर तब, जब आपके पास उन्हें जल्दी कम करने का कोई आसान उपाय न हो। ऐसे में साउथ और बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया का एक देसी नुस्खा सोशल मीडिया पर चर्चा में है, उनका कहना है कि सुबह उठते ही अपना थूक पिंपल पर लगाने से ये सही हो जाते हैं। यह सुनने में भले ही अजीब लग सकता है, लेकिन पुराने आयुर्वेदिक और घरेलू उपचारों में इसका जिक्र मिलता है। तमन्ना भाटिया का कहना है कि यह नुस्खा पिंपल को जल्दी सुखाने और इंफ्लेमेशन कम करने में मदद करता है। चलिए जानते हैं, ये नुस्खा क्यों काम करता है।
सुबह उठते ही जो थूक बनता है, उसमें एंटी-बैक्टीरियल एंजाइम्स, प्रोटीन और माइक्रो-न्यूट्रिएंट्स होते हैं। ये इंफेक्शन पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारने में मदद करते हैं। रिसर्च के अनुसार, लार (Saliva) में लाइसोजाइम नाम का एंजाइम पाया जाता है, जो नैचुरल एंटीसेप्टिक की तरह काम करता है।
और पढ़ें- 8 आयुर्वेदिक ड्रिंक्स बढ़ाएं ब्लड फ्लो, जानें दिल की सेहत का सीक्रेट
सुबह उठते ही बिना ब्रश किए, अपनी उंगली से थोड़ा सा थूक लें और सीधे पिंपल पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद चेहरा हल्के गुनगुने पानी से धो लें। 2-3 दिन तक ऐसा करने से पिंपल का साइज और रेडनेस कम हो सकती है।
तमन्ना भाटिया का मानना है कि प्राकृतिक चीजें हमारे शरीर के साथ सबसे ज्यादा कंपैटिबल होती हैं और उनका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। वह कहती हैं, ‘मेरे लिए ये नुस्खा इमरजेंसी में हमेशा काम आया है, खासकर शूटिंग के दौरान जब मेकअप और लाइट्स की वजह से पिंपल्स निकल आते हैं।’ यहां जानें किन 5 और प्रॉब्लम में असरदार तमन्ना भाटिया का ये देसी नुस्खा।
सुबह का थूक फटे होंठों पर लगाने से नमी बरकरार रहती है और कटे-फटे होंठ जल्दी ठीक होते हैं। इसमें मौजूद नैचुरल मॉइस्चराइजिंग एजेंट त्वचा को रिपेयर करते हैं।
और पढ़ें- आईब्रो कराने के बाद लड़की का लिवर फेल! इस एक गलती को डॉक्टर ने बताया इंफेक्शन का कारण
पुराने जमाने में मामूली कट या स्क्रैच पर थूक लगाने की आदत थी। इसकी एंटीसेप्टिक प्रॉपर्टीज बैक्टीरिया को पनपने से रोकती हैं और घाव जल्दी भरता है।
मच्छर या चींटी के काटने से होने वाली खुजली पर थूक लगाने से सूजन और जलन कम होती है। इसमें मौजूद एंजाइम इम्यून रिएक्शन को शांत करते हैं।
सुबह के थूक में मौजूद नैचुरल एंजाइम त्वचा पर पड़े दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद कर सकते हैं। हालांकि यह असर धीरे-धीरे दिखता है, इसलिए नियमित लगाना जरूरी है।
अगर आंख में छोटे दाने (स्टाई) हो जाएं तो सुबह का थूक हल्के से लगाकर सूजन कम की जा सकती है। यह बैक्टीरियल इंफेक्शन को कंट्रोल करता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.