Carrort Juice: सेहत को मिलेगा तगड़ा फायदा, जब हर सुबह गाजर के जूस में मिलाकर पिएंगे ये चीजें

Published : Dec 04, 2025, 08:36 AM IST
Carrot Juice Benefits

सार

Carrot Juice Benefits: विंटर का मौसम आते ही गाजर मार्केट अपने रेडनेस को बिखेरने लगता है। इस मौसम में गाजर का हलवा, सूप और जूस लोगों के डाइट का हिस्सा बन जाते हैं। लेकिन जूस में अगर आप 4 और चीजों को मिलाते हैं, तो बॉडी पर असर तगड़ा दिखता है।

Carrot Juice Health Benefits: गाजर का मौसम शुरू होते ही लोग इसे सलाद, हलवा , सूप और जूस के रूप में लेना पसंद करते हैं। इसमें बीटा-कैरोटीन, विटामिन A, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो इम्युनिटी को बूस्ट करता है। आंखों की रोशनी भी इसके खाने से बढ़ती है। आयुर्वेद में गाजर को हल्का गर्म माना गया है, इसलिए सर्दी में इसे खाने से यह यह कफ और वात को भी बैलेंस करने में मदद करती है। एक स्टडी के अनुसार, गाजर का जूस एंटीऑक्सीडेंट बढ़ाता है और शरीर में सूजन घटाकर दिल की सेहत को बेहतर बनाता है।

अगर आप गाजर का जूस रोज पीते हैं, तो उसमें 4 चीजें मिलाकर आप उसके पोषण और फायदों को दोगुना कर सकते हैं। आइए जानें कौन-सी हैं वो 4 चीजें और कैसे उन्हें मिलाना चाहिए।

नींबू का रस और गाजर का जूस मिलकर बनेंगे स्ट्रॉग ड्रिंक

नींबू शरीर से टॉक्सिन बाहर करने, लिवर डिटॉक्स करने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। विटामिन C से भरपूर नींबू गाजर के जूस की मिठास को बैलेंस करके इसे और भी फ्रेश और हेल्दी बना देता है। एक गिलास जूस में आधा नींबू का रस मिलाएं।

अदरक से गाजर को और बनाएं हेल्दी

अदरक गर्म प्रकृति का होता है और पाचन को दुरुस्त रखता है। यह सूजन कम करता है, मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है और बॉडी को एनर्जी देता है। रिसर्च के अनुसार, अदरक में मौजूद जिंजरोल्स और शोगाओल्स पेट की तकलीफें कम करने और सूजन घटाने में मदद करते हैं। गाजर का जूस बनाते हुए ही इसमें अदरक का छोटा सा टुकड़ा मिला सकती हैं। इसके अलावा कद्दूकस करके भी गाजर के जूस में इसे डाल सकती हैं।

और पढ़ें: मां बनने वाली महिलाएं सावधान! प्रेग्नेंसी की थाली में भूलकर भी ना रखें ये 11 चीजें

संतरा और गाजर के जूस के फायदे

संतरे का जूस एंटीऑक्सीडेंट बढ़ाता है, सूजन घटाता है और बॉडी के कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। कई रिसर्च में पाया गया है कि रोजाना संतरे का रस लेने से शरीर में सूजन के मार्कर्स कम होते हैं। ताजा संतरे को निचोड़कर उसका रस गाजर के जूस के साथ मिलाएं और तुरंत पी लें।

सेब और गाजर का शानदार कॉम्बिनेशन

सेब स्वाद बढ़ाता है और पेक्टिन नाम के घुलनशील फाइबर से पाचन को सपोर्ट करता है। इसमें मौजूद क्वेरसेटिन और कैटेचिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट शरीर को डिटॉक्स करने, कोलेस्ट्रॉल कम करने और ऊर्जा बनाए रखने में मदद करते हैं। गाजर के साथ सेब के टुकड़े ब्लेंड करें, छानकर ताजा जूस पिएं।

और पढ़ें: सर्दी में रोज सुबह चबा लें ये 2 सफेद कली, बॉडी पर होंगे 5 चमत्कारी फायदे

 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

डार्क सर्कल से 'केमिकल-फ्री' तक... स्किन केयर के 10 बड़े भ्रम, डॉक्टर से जानिए सच
WHO Shocking Report: 3.5 करोड़ होंगे नए कैंसर केस, WHO ने बताए बड़े कारण