Heart Attack First Aid: अकेले में आ जाए हार्ट अटैक तो 15 सेकंड में बचाएं अपनी जान, जानिए कैसे?

Published : Dec 03, 2025, 01:05 PM IST
हार्ट अटैक में कैसे बचाएं जान

सार

Heart attack first aid tips: हार्ट अटैक जैसी इमरजेंसी कभी सोचकर नहीं आती। लेकिन अगर उसके संकेत दिखें, चाहे हल्के क्यों न हों आप डरने की बजाय तुरंत रिएक्ट करें। 15–30 सेकेंड में आपने जो निर्णय लिया, वो किसी की जान बचा सकता है।

हार्ट अटैक कोई भी उम्र देखकर नहीं आता। कई बार लोग घर पर अकेले होते हैं और अचानक सीने में दर्द, घबराहट या सांस फूलना शुरू हो जाता है। ऐसी स्थिति में घबराहट सबसे बड़ी दुश्मन है क्योंकि हार्ट अटैक में हर सेकंड जान बचाने वाला सेकंड होता है। डॉक्टर्स के मुताबिक, अगर आप अकेले हैं और हार्ट अटैक जैसा महसूस हो रहा है, तो पहले 15 सेकंड में सही कदम उठाना आपकी जान बचा सकता है। यहां वही जरूरी स्टेप-बाय-स्टेप गाइड है, जो आपको तुरंत करने चाहिए।

हार्ट अटैक के संकेत पहचानें तुरंत

  • सीने में दबाव, भारीपन या जकड़न
  • बाएं हाथ, जबड़े, पीठ या गर्दन में दर्द
  • पसीना आना, चक्कर, अचानक कमजोरी
  • सांस फूलना या बेचैनी
  • मतली या पेट में भारीपन (कई लोग इसे गैस समझकर नजरअंदाज कर देते हैं)
  • जैसे ही महसूस हो कि “कुछ ठीक नहीं”—समझें समय शुरू हो चुका है।

और पढ़ें -  1 दिन में डैंड्रफ कैसे हटाएं? मॉम की पुरानी टिप्स आएंगी काम

15 सेकंड का लाइफ-सेविंग प्लान 

तुरंत मेडिकल हेल्प को कॉल करें (0–5 सेकंड): सबसे पहला कदम एम्बुलेंस या 112/108 पर कॉल करें। कॉल करने से इलाज की शुरुआत हो जाती है और डॉक्टर रास्ते में ही गाइड कर सकते हैं। फोन को स्पीकर मोड पर रख दें। साथ ही स्टेटिक पोजिशन में 5–8 सेकंड बैठ जाएं। 

  • भागे नहीं, दौड़े नहीं।
  • सीधा बैठें
  • पीठ को सहारा दें
  • जितना हो सके शांत रहें
  • इससे दिल पर लोड कम पड़ता है।

दरवाजा तुरंत खोलकर रखें : अगर आप अकेले हैं, तो मुख्य दरवाजा खोल दें ताकि एम्बुलेंस/परिवार सीधा अंदर पहुंच सके। बहुत से मरीज बेहोश होने के बाद दरवाजा बंद रहने से बच नहीं पाते।

और पढ़ें -  मां बनने वाली महिलाएं सावधान! प्रेग्नेंसी की थाली में भूलकर भी ना रखें ये 11 चीजें

यदि संभव हो तो Aspirin चबाकर खाएं: अगर आपको Aspirin (325 mg) से एलर्जी नहीं है और ब्लीडिंग की कोई समस्या नहीं तो गोली चबाकर लें। यह खून के थक्के बनने की प्रक्रिया धीमी कर देता है, जिससे दिल को नुकसान कम होता है।

आगे क्या करें जब तक मदद न आ जाए?

  • धीरे-धीरे गहरी सांसें लें
  • मोबाइल फोन पास रखें
  • अचानक खड़े न हों
  • उलझन, भारी सांस, बढ़ती बेचैनी लगे तो फिर से 112 पर अपडेट दें
  • अगर किसी भी क्षण आप बेहोश होने लगें तो तुरंत जमीन पर लेट जाएं, बाईं करवट या पीठ के बल।

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

डार्क सर्कल से 'केमिकल-फ्री' तक... स्किन केयर के 10 बड़े भ्रम, डॉक्टर से जानिए सच
WHO Shocking Report: 3.5 करोड़ होंगे नए कैंसर केस, WHO ने बताए बड़े कारण