
Morning Garlic advantages: लहसुन भारतीय रसोई की शान होती है। हालांकि कुछ लोग इसे खाने से परहेज करते हैं, तो कुछ लोगों के लिए इसके बिना कोई डिश बनाना मुमकिन नहीं होता है। तामसी गुण की वजह से धार्मिक लोग इससे परहेज करते हैं। लेकिन आयुर्वेद और डॉक्टर भी इसे एक ऐसी सब्जी मानते हैं, जो सौ बीमारियों का अकेला इलाज कर सकता है। इसकी तेज एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण इसे इम्यूनिटी, पाचन और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए एक सुपरफूड कहा जाता है।
लहसुन का प्रयोग डिश बनाने में तो किया ही जाता है। इसके अलावा अगर इसे सुबह खाली पेट खाया जाए तो यह चमत्कारी असर दिखाता है। सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाना शरीर को इसके सक्रिय तत्व जल्दी अवशोषित करने में मदद करता है, जिससे इसके फायदे और ज्यादा बढ़ जाते हैं। लेकिन क्या सर्दी में रोज सुबह 2 लहसुन की कली खाना वाकई फायदेमंद है? इससे शरीर में क्या अच्छे और क्या बुरे बदलाव आ सकते हैं?
लहसुन में मौजूद एलिसिन नामक तत्व बैक्टीरिया, वायरस और इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करता है। सुबह दो कली खाने से सर्दी-ज़ुकाम, फ्लू और आम संक्रमण की संभावना कम हो सकती है। इसलिए सर्दी में हर सुबह दो कली लहसुन खाने को कहा जाता है। अगर आप इसे कच्चा नहीं चबा सकते हैं, तो फिर शहद के साथ भी ले सकते हैं।
लहसुन अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाकर पाचन को मजबूत करता है। इससे गैस, पेट फूलना और अपच जैसी समस्याओं में राहत मिलती है, खासकर जब इसे सुबह खाली पेट खाया जाए।
और पढ़ें: मां बनने वाली महिलाएं सावधान! प्रेग्नेंसी की थाली में भूलकर भी ना रखें ये 11 चीजें
कई शोध बताते हैं कि लहसुन खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और ब्लड प्रेशर को बैलेंस रखने में मदद करता है। रोजाना सेवन से दिल की सेहत धीरे-धीरे बेहतर हो सकती है।
लहसुन मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर अनहेल्दी क्रेविंग कम करता है। यह पाचन सुधारकर वजन कंट्रोल में भी मदद करता है।
लहसुन का डायरेक्ट सेवन कुछ लोगों के लिए हानिकारक हो सकता है। जिसे गैस की समस्या होती है, उन्हें खाली पेट कच्चा लहसुन नहीं खाना चाहिए। लहसुन खाने से एसिडिटी और सीने में जलन हो सकती है। पेट में जलन की समस्या भी हो सकती है। शरीर से तेज गंध भी आ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Heart Attack First Aid: अकेले में आ जाए हार्ट अटैक तो 15 सेकंड में बचाएं अपनी जान, जानिए कैसे?
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.