हड्डियों की कमजोरी के पीछे ये विटामिन, इसीलिए धूप में बैठने वाली औरतें रहती हैं एकदम फिट

Published : Feb 27, 2024, 06:41 PM IST

Weak bones linked to vit D deficiency: हड्डियां कमजोर होने के पीछे का कारण सिर्फ कैल्शियम ही नहीं होता है, बल्कि विटामिन कमी भी इसमें बहुत जरूरी भूमिका निभाता है। जानें हड्डियों की कमजोरी को कैसे दूर करें।

PREV
15
हड्डियों की कमजोरी के पीछे है ये विटामिन

आजकल की भागती-दौड़ती जिंदगी में विटामिन की कमी आम होती जा रही है। हड्डियों का दर्द भी इनमें से एक है। विटामिन की कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और फिर जोड़ों में दर्द शुरू हो जाता है। कई बार जोड़ों का दर्द धीरे-धीरे इतना बढ़ जाता है कि उठना-बैठना भी मुश्किल हो जाता है। जानें आखिर लोगों की हड्डियां किस विटामिन की कमी से कमजोर होती हैं।

25
टामिन डी से हड्डियों को मजबूती

विटामिन डी शरीर में कैल्शियम को अवशोषित करता है, जो हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी है। विटामिन डी की कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और इसमें बहुत ज्यादा दर्द होता है। अगर आपके अंदर भी विटामिन डी की कमी है तो आप सुबह की धूप ले सकते हैं।

35
विटामिन से भरपूर फूड्स

हड्डियों के दर्द को दूर करने के लिए विटामिन के से भरपूर फूड्स का सेवन कर सकते हैं। सॉफ्ट चीज, पालक, ब्रोकली, स्प्राउट में भी विटामिन के पाया जाता है। अपने खाने से फिश, संतरा, गाय का दूध और मशरूम का इस्तेमाल करें।

45
कैल्शियम की कमी से हड्डियां कमजोर

हर व्यक्ति को जरूरत के हिसाब से कैल्शियम लेना चाहिए। क्योंकि कैल्शियम की कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। अपनी हड्डियों को सेहतमंद और मजबूत बनाने के लिए आप अपनी डाइट में डेयरी प्रोडक्ट्स, ब्रोकली, सैल्मन फिश और हरी सब्जियों को शामिल करें।  

55
जल्द डॉक्टर से करें बात

अगर आपको लगता है कि आपकी हड्डियां ज्यादा कमजोर पड़ गई हैं और आपको हड्डियों व जोड़ों में दर्द रहने लगा है, तो यह स्थिति गंभीर हो सकती है। ऐसे में आपको जल्द से जल्द डॉक्टर से बात कर लेनी चाहिए। हड्डियों की कमजोरी कई बार किसी हड्डी कई बीमारी का संकेत भी हो सकता है, जिसमें रूमेटाइड अर्थराइटिस, ओस्टियोआर्थराइटिस और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी क्रॉनिक डिजीज भी शामिल हैं।

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories