
Healthy Cooking Tips: आजकल फिट रहने के लिए सिर्फ जिम जाना ही काफी नहीं माना जाता, बल्कि लोग अपनी डाइट और कुकिंग हैबिट्स पर भी खास ध्यान देने लगे हैं। कैलोरी ट्रैकिंग, हेल्दी रेसिपी और मील प्लानिंग जैसी सुविधाओं वाले फिटनेस ऐप्स लोगों की लाइफस्टाइल बदल रहे हैं। इन ऐप्स की मदद से हेल्दी खाना बनाना और सही डाइट फॉलो करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है।
MyFitnessPal कैलोरी काउंट और मील ट्रैकिंग के लिए सबसे लोकप्रिय ऐप्स में शामिल है। इसमें लाखों फूड आइटम्स का डेटाबेस मौजूद है, जिससे आप आसानी से अपनी डाइट मॉनिटर कर सकते हैं। यह ऐप हेल्दी ईटिंग हैबिट्स अपनाने में काफी मददगार साबित होता है।
HealthifyMe भारतीय यूजर्स के बीच काफी पसंद किया जाता है। इसमें इंडियन फूड कैलोरी ट्रैकिंग, डाइट प्लान और वेट लॉस टिप्स मिलते हैं। ऐप का AI कोच और हेल्दी रेसिपी फीचर लोगों को बेहतर कुकिंग और फिटनेस रूटीन अपनाने के लिए प्रेरित करता है।
ये भी पढे़ं- Hanta Virus Alert: चूहों से फैलने वाला हंता वायरस कैसे फैलाता है इंफेक्शन? जानें गंभीर लक्षण
Yazio इंटरमिटेंट फास्टिंग और हेल्दी मील प्लानिंग के लिए बेहद उपयोगी ऐप माना जाता है। इसमें यूजर्स अपनी कैलोरी, प्रोटीन और न्यूट्रिशन ट्रैक कर सकते हैं। हेल्दी रेसिपी और आसान डाइट चार्ट इसे फिटनेस प्रेमियों के बीच खास बनाते हैं।
Fittr फिटनेस कोचिंग और कम्युनिटी सपोर्ट के लिए लोकप्रिय प्लेटफॉर्म है। यहां यूजर्स को हेल्दी डाइट प्लान, वर्कआउट गाइड और आसान कुकिंग टिप्स मिलते हैं। यह ऐप खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो वजन कम करना चाहते हैं।
ये भी पढे़ं- Hair Care Tips: सिर्फ नेचुरल कलरिंग नहीं, चुकंदर बालों को पहुंचाता है 4 जबरदस्त फायदे
Nike Training Club सिर्फ वर्कआउट ही नहीं बल्कि हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए भी मदद करता है। इसमें फिटनेस ट्रेनिंग के साथ न्यूट्रिशन और हेल्दी रूटीन से जुड़ी जानकारी दी जाती है। यह ऐप लोगों को एक्टिव और फिट रहने के लिए मोटिवेट करता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.