Hair Care Tips: सिर्फ नेचुरल कलरिंग नहीं, चुकंदर बालों को पहुंचाता है 4 जबरदस्त फायदे

Published : May 09, 2026, 08:00 PM IST
Hair Care Tips

सार

Beetroot benefits for hair: चुकंदर सिर्फ सफेद बालों को नेचुरल टिंट देने में ही मदद नहीं करता, बल्कि हेयर ग्रोथ, स्कैल्प हेल्थ, शाइन और ड्राइनेस कम करने में भी फायदेमंद माना जाता है। जानें बालों के लिए चुकंदर के फायदे।

बालों को रंगने के लिए अक्सर लोग मेहंदी के साथ चुकंदर का रस मिलाकर लगाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चुकंदर बालों को रंगने के काम नहीं आता बल्कि यह आपका हेयर और स्कैल्प को कई सारे फायदे पहुंचाता है। चुकंदर में आयरन, फोलेट, विटामिन सी, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। यह बालों को नेचुरल टिंट ही नहीं देता बल्कि इससे कहीं ज्यादा फायदे पहुंचाता है। आइए जानते हैं कि बालों के लिए चुकंदर किस तरीके से फायदेमंद है।

 ब्लड सर्कुलेशन करता है बेहतर 

चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट्स और आयरन स्कैल्प हेल्थ को सपोर्ट करते हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है और हेयर रूट्स को न्यूट्रिशन मिलती है। जिन लोगों के बाल ड्राई होते हैं, वह भी अपने बालों में चुकंदर का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

स्कैल्प को मिलता है हाइड्रेशन

चुकंदर को हेयर मास्क में मिलाने से न सिर्फ स्कैल्प को हाइड्रेशन मिलता है बल्कि बालों में नमी बरकरार रहती है। आप चाहे तो इसे दही, एलोवेरा या कोकोनट ऑयल के साथ मिलकर भी लगा सकते हैं। ये डैंड्रफ कम करता है। 

और पढ़ें: Menopause Diet tips: 40+ महिलाएं थाली में करें ये 6 बदलाव, शरीर रहेगा फिट

ड्रेंड्रफ का ट्रीटमेंट

चुकंदर में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन c होते हैं, जो स्कैल्प को साफ करता है और साथ ही ड्रेंड्रफ का ट्रीटमेंट भी करते हैं। लेकिन आप चुकंदर को सिर्फ ड्रेंड्रफ दूर करने के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकते।

बढ़ती है बालों की शाइन  

अगर आप रेगुलर हेयर मास्क रूटीन में बीटरूट जूस मिलाकर लगाएंगे, तो बाल सॉफ्ट और शाइनी दिखेंगे। नारियल तेल, एलोवेरा जेल या फिर मेहंदी में चुकंदर जूस मिलाकर 30 से 45 मिनट तक लगाकर बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। 

एक बात ध्यान दें कि अगर पहली बार चुकंदर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो पैच टेस्ट जरूर करें। अगर यह रिएक्ट करता है, तो आपको इससे बचना चाहिए। चुकंदर का रस लगाने से सफेद बाल पूरी तरह काले नहीं होंगे टिंट इंपैक्ट मिलेगा।

और पढ़ें: Hanta Virus Alert: चूहों से फैलने वाला हंता वायरस कैसे फैलाता है इंफेक्शन? जानें गंभीर लक्षण

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

डॉक्टर ने बताए एसिड रिफ्लक्स भगाने के 5 सिंपल तरीके, बिना दवा के होगा काम
नवजात बच्चे में दिखें ये 9 बदलाव तो घबराएं नहीं, जानें बाल रोग विशेषज्ञ की सलाह