Diet for women over 40: 40+ की उम्र के बाद महिलाओं की डाइट में प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर और हेल्दी फैट्स बढ़ाना जरूरी हो जाता है। जानें 40 के बाद महिलाओं की थाली में क्या बदलाव होने चाहिए ताकि शरीर फिट, एक्टिव और हेल्दी बना रहे।

उम्र बढ़ाने के साथ महिलाओं के शरीर में कई बदलाव होते हैं। जब उम्र 40 के पार हो जाती है, तो हार्मोनल बदलाव के कारण न सिर्फ मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है बल्कि हड्डियां भी कमजोर होने लगती हैं। साथ ही महिलाओं का वजन भी बढ़ने लगता है। ऐसे में सिर्फ पेट भरने के लिए खाने के बजाय थाली का सलेक्शन स्मार्टली करना बेहद जरूरी हो जाता है। सही डाइट न सिर्फ शरीर को फिट रखती है बल्कि स्किन, बाल और एनर्जी लेवल भी ठीक रहता है। आइए जानते हैं महिलाओं को 40 प्लस की उम्र के बाद अपने खाने में किन चीजों को शामिल करना चाहिए। 

खाने की थाली में बढ़ाएं प्रोटीन की मात्रा

40 प्लस की उम्र के बाद महिलाओं को अपनी खाने की थाली में प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाना चाहिए। प्रोटीन मसल्स लॉस को कम करने में मदद करता है। खाने में दाल, पनीर, अंडा, सोया, चना, राजमा दही जैसी चीजों को जरूर जोड़ें। आप नाश्ते से लेकर डिनर तक में प्रोटीन युक्त भोजन जरूर ऐड करें।

 कैल्शियम और विटामिन डी बेहद जरूरी

 40 प्लस की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है, जिसके कारण न सिर्फ हड्डियां कमजोर होती है बल्कि थकावट का भी एहसास होता है। खाने में दूध, दही, पनीर, राजमा और हरी पत्तेदार सब्जियां जरूर खानी चाहिए। वहीं विटामिन डी के लिए सुबह की हल्की धूप 10 से 15 मिनट लेनी चाहिए।

फाइबर युक्त भोजन

उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं को कब्ज, ब्लोटिंग या वजन बढ़ने की समस्या आम हो जाती है। इसे कंट्रोल करने के लिए खाने में फाइबर युक्त भोजन बेहद जरूरी है। थाली में सलाद, फल, मल्टीग्रेन रोटी सब्जियां जरूर शामिल करें। फाइबर ना सिर्फ पेट को लंबे समय तक भरा रखता है बल्कि डाइजेशन को भी बेहतर बनाता है।

और पढ़ें: Body Detox After Party: गोवा पार्टी नाइट्स के बाद बॉडी को 6 तरीकों से करें Detox, मिलेगा इंस्टेंट फ्रेश फील

हेल्दी फैट्स को ना करें नजरअंदाज 

अगर आप भी उन महिलाओं में शामिल हैं, जिन्हें लगता है की उम्र बढ़ाने के साथ फैट लेना बिल्कुल बंद कर देना चाहिए, तो आप गलत हैं। कुछ फैट शरीर के लिए हेल्दी होते हैं। आपको बादाम, अखरोट, अलसी के बीज,घी का सीमित मात्रा का सेवन करना चाहिए। यह हेल्दी फैट हेयर और स्किन दोनों के लिए अच्छी माने जाते हैं।

पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन 

उम्र बढ़ने के साथ डिहाइड्रेशन की समस्या भी जल्दी होने लगती है इसलिए दिन में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। एक बार पानी पीने के बजाय दिन में छोटे-छोटे पोर्शन में पानी पिएं। ऐसा करने से ना से शरीर नमी युक्त रहेगा बल्कि त्वचा संबंधित समस्याएं भी कम होंगी।

और पढ़ें: Jhalmuri Health Benefits: लो कैलोरी और टेस्टी, इसलिए फिटनेस लवर्स को पसंद है होममेड झालमुड़ी