Hanta Virus Alert: चूहों से फैलने वाला हंता वायरस कैसे फैलाता है इंफेक्शन? जानें गंभीर लक्षण

Published : May 08, 2026, 07:45 PM IST
Hanta Virus Alert

सार

Deadly virus symptoms: हंता वायरस क्या है और यह कैसे फैलता है? जानें जानलेवा हंता वायरस के गंभीर लक्षण, संक्रमण का खतरा, बचाव के तरीके और हेल्थ एक्सपर्ट्स की जरूरी सलाह।

अटलांटिक महासागर में एक शिप इन दिनों बेहद चर्चा में बना हुआ है। केप वर्डे के पास फंसे क्रूज शिप एमवी होंडियस में एक जानलेवा हंता वायरस का खबरा खतरा गहराता जा रहा है। WHO ने जानकारी दी है कि जहाज पर अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है और वहीं पांच लोगों की हालत गंभीर है। शिप में करीब 150 यात्री क्रू मेंबर सहित कई दिनों से समुद्र में ही रुके हुए हैं। संक्रमण के खतरे को देखते हुए इससे किनारे लगाने की अनुमति नहीं दी गई है। हंता वायरस आम तौर पर चूहों जैसे संक्रमित जीव से फैलता है लेकिन कुछ मामलों में यह मानव से मानव में भी संक्रमण फैला रहा है। आइए जानते हैं इस दुर्लभ वायरस के गंभीर लक्षण और बचाव के बारे में जानकारी।

हंता वायरस के गंभीर लक्षण

  • तेज बुखार
  • सिरदर्द
  • मांसपेशियों में दर्द
  • उल्टी या पेट दर्द
  • सांस लेने में दिक्कत
  • निमोनिया कंडीशन

कैसे फैलता है हंता वायरस?

हंता वायरस चूहों के यूरिन, सलाइवा, ड्रॉपिंग के कांटेक्ट में आने से फैलता है। हंता वायरस का इंफेक्शन डस्ट पार्टिकल के जरिए भी हो सकता है। अब कुछ मामलों में इंसानों से इस संक्रमण के फैलने की बात सामने आ रही है। एक्सपर्ट का कहना है कि आम लोगों के लिए फिलहाल खतरा कम है।

और पढ़ें: Menopause Diet tips: 40+ महिलाएं थाली में करें ये 6 बदलाव, शरीर रहेगा फिट

हंता वायरस इंफेक्शन का इलाज क्या है?

हंता वायरस से बचने के लिए डॉक्टर को अभी भी कोई टीका या फिर ट्रीटमेंट नहीं मिला है। गंभीर मामलों में ऑक्सीजन की सहायता या वेंटीलेटर की जरूरत पड़ती है। इस बीमारी से बचाव ही इसका इलाज है।

आपके घर में चूहों के संपर्क से बचना चाहिए। आसपास सफाई रखनी चाहिए और चूहे से प्रभावित क्षेत्रों में दवा का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से आप घर को चूहों से मुक्त रख सकते हैं और इस वायरस से भी दूर रख सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। 

और पढ़ें: Weight Loss Story: बिना जिम गए प्रवीण ने घटाया 17kg वजन, XXL से M पर आए

 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

डॉक्टर ने बताए एसिड रिफ्लक्स भगाने के 5 सिंपल तरीके, बिना दवा के होगा काम
नवजात बच्चे में दिखें ये 9 बदलाव तो घबराएं नहीं, जानें बाल रोग विशेषज्ञ की सलाह