Health Budget 2026: आयुर्वेद उत्पादों की बढ़ेगी संख्या, स्वास्थ्य आयुष पर बजट में बड़ा अनाउंसमेंट

Published : Feb 01, 2026, 12:31 PM IST
Health Budget 2026

सार

Health Budget 2026 Ayurveda Products: Budget 2026 में हेल्थ सेक्टर पर खास फोकस किया गया है। वित्त मंत्री ने आयुर्वेद इंडस्ट्री को मजबूत करने के लिए नए आयुष संस्थान, अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान आदि को लेकर बड़े ऐलान किए हैं। 

संसद में वित्त मंत्री सीतारमरण ने 1 फरवरी को 9वां केंद्रीय बजट पेश किया। बजट में हेल्थ पर खासा ध्यान आयुर्वेद इंडस्ट्री पर दिया गया है। वित्त मंत्री ने निजी और सरकारी क्षेत्र में नए AHP (Affordable Housing in Partnership) संस्थान बनाए जाने का ऐलान किया है। आयुष सेक्टर को मजबूती देने के लिए 3 नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान बनाने की बात कही गई। जानिए बजट 2026 में हेल्थ को लेकर क्या खास ऐलान किए गए।

आयुष संस्थान बढ़ने से क्या होगा फायदा?

आयुष संस्थान में सरकारी और मान्यता प्राप्त संस्थान शामिल होते हैं, जहां पर पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धतियों के द्वारा इलाज किया जाता है। साथ ही ऐसे संस्थानों में एजुकेशनल रिसर्च भी की जाती है। यहां पर आयुर्वेदिक, होम्योपैथी, यूनानी और सिद्ध पद्धतियों से विभिन्न रोगों का इलाज किया जाता है।

आयुष संस्थान में BAMS, BHMS, BUMS जैसे मेडिकल कोर्स भी कराए जाते हैं। यहां पर नई दवाइयां, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स के साथ ही विभिन्न प्रकार की थेरेपी पर रिसर्च किया जाता है। लोगों को ध्यान, योग, पंचकर्म और नेचुरोपैथी से जुड़ी दवाई भी आयुष संस्थानों में दी जाती हैं। ऐसे में सरकार द्वारा नए आयुष संस्थान स्थापित करना एक बड़ा कदम साबित होगा। नए संस्थान बनने से न सिर्फ लोगों में आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट के प्रति अवेयरनेस बढ़ेगी बल्कि विभिन्न प्रकार की नई दवाइयां भी मिलेंगी। 

बजट में आयुर्वेद को लेकर स्पेशल अनाउंसमेंट

  • आयुष सेक्टर को मजबूत बनाने के लिए 3 नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान बनाए जाएंगे।
  • गवर्नमेंट ओर प्राइवेट सेक्टर में नए AHP संस्थान बनाए जाएंगे।
  • अगले 5 वर्षों में एक लाख AHP को सिस्टम से जोड़ा जाएगा।
  • 5 क्षेत्रीय चिकित्सा केंद्रों की स्थापना की जाएगी।
  • आयुष फार्मेसी और औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं को अपग्रेड किया जाएगा।
  • जामनगर स्थित WHO वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा केंद्र को अपग्रेड किया जाएगा।
  • औषधि परीक्षण प्रयोगशालाएं अपग्रेड होंगी।
  • आयुष फार्मेसी की गुणवत्ता को बढ़ाया जाएगा।

पशु-चिकित्सा क्षेत्र में बढ़ेंगे पेशेवर

वित्त मंत्री में पशुओं की चिकित्सा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए भी बड़े अनाउंसमेंट किए है। पशु-चिकित्सा क्षेत्र में पेशेवरों की संख्या बढ़ाने के साथ ही प्राइवेट सेक्टर में पशु चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए पूंजी सब्सिडी दी जाएगी। 1.5 लाख देखभाल सेवा प्रदाताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।

और पढ़ें: Union Budget 2026: खादी और हस्तशिल्प टेक्सटाइल को मिलेगी नई ताकत, वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

ऑनलाइन ग्रॉसरी का अनदेखा सच! 'Place Order' से पहले क्यों छिपाई जाती है एक्सपायरी डेट?
नीम-एलोवेरा साबुन कैसे बनाएं, बारिश में पिंपल-खुजली से राहत पाने का आसान तरीका