MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • Union Budget 2026: खादी और हस्तशिल्प टेक्सटाइल को मिलेगी नई ताकत, वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान

Union Budget 2026: खादी और हस्तशिल्प टेक्सटाइल को मिलेगी नई ताकत, वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान

Nirmala Sitharaman On Textile Industry: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान वस्त्र, हथकरघा और फाइबर सेक्टर को मजबूती देने के लिए कई अहम योजनाओं की घोषणा की। आइए जानते हैं, खास प्वाइंट।

2 Min read
Author : Nitu Kumari
Published : Feb 01 2026, 12:12 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Asianet News

1 फरवरी 2026 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश की। इस बार वित्त मंत्री ने बजट भाषण के दौरान वस्त्र, हथकरघा और फाइबर सेक्टर को मजबूती देने के लिए कई अहम योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस खासतौर पर खादी, हस्तशिल्प, हथकरघा और पारंपरिक टेक्सटाइल उद्योग को ग्लोबल लेबल पर प्रतिस्पर्धी यानी कॉम्पिटिटिव पर रहेगा।

26
Image Credit : Asianet News

खादी और हस्तशिल्प के लिए नई पहल

वित्त मंत्री ने कहा कि खादी और हस्तशिल्प टेक्सटाइल को मजबूत करने के लिए विशेष योजना लाई जाएगी, जिससे ग्रामीण रोजगार, कारीगरों की आय और पारंपरिक उद्योगों को नया जीवन मिलेगा। बजट भाषण में वित्त मंत्री ने महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल शुरू करने की घोषणा की। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर खादी और हस्तशिल्प को बढ़ावा देना और कारीगरों को सीधे बाजार से जोड़ना है।

36
Image Credit : gemini AI

टेक्सटाइल लेबर इंसेंटिव स्कीम

सरकार ने बजटमें  Textile Labour Incentive Scheme का प्रस्ताव रखा है, जिसके तहत टेक्सटाइल सेक्टर में रोजगार सृजन को प्रोत्साहन मिलेगा। इससे बुनकरों, कारीगरों और श्रमिकों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।

46
Image Credit : pinterest

राष्ट्रीय हथकरघा और हस्तशिल्प कार्यक्रम

बजटमें National Handloom and Handicrafts Programme की घोषणा की गई है। इसके तहत बुनकरों और कारीगरों को बेहतर तकनीक, डिजाइन सपोर्ट, मार्केट एक्सेस, वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

टैक्स-इको पहल और वैश्विक प्रतिस्पर्धा

Tax-Eco Initiative के जरिए भारत में बने परिधानों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इससे मेक-इन-इंडिया टेक्सटाइल्स को अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती मिलेगी।

56
Image Credit : gemini AI

फाइबर सेक्टर पर विशेष फोकस

वित्त मंत्री ने बताया कि रेशम, ऊन और जूट के लिए राष्ट्रीय फाइबर योजना लाई जाएगी ।इससे देश की पारंपरिक फाइबर इंडस्ट्री को मजबूती मिलेगी।

पारंपरिक क्लस्टरों का आधुनिकीकरण

सरकार Textile Extension & Employment Scheme के तहत पारंपरिक टेक्सटाइल क्लस्टरों के आधुनिकीकरण पर काम करेगी, जिससे प्रोडक्शन बढ़ेगा। रोजगार के नए अवसर बनेंगे। टेक्सटाइल निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।

66
Image Credit : pinterest

कौशल विकास के लिए समर्थ 2.0

वस्त्र क्षेत्र में स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने के लिए Samarth 2.0 लॉन्च किया जाएगा, जिससे युवाओं और कारीगरों को आधुनिक टेक्सटाइल स्किल्स की ट्रेनिंग दी जाएगी।

मेगा टेक्सटाइल पार्क की घोषणा

वित्त मंत्री ने चैलेंज मोड में मेगा टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने का भी प्रस्ताव रखा। इससे-

  • बड़े निवेश आएंगे
  • इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा
  • भारत टेक्सटाइल हब के रूप में उभरेगा

और पढ़ें: 

Nirmala Sitharaman Saree Designs: साल-दर-साल कैसे बदला निर्मला का ट्रेडिशनल साड़ी लुक

Budget 2026: बुरी तरह पिटे ये 10 स्टॉक्स, हिंडाल्को से लेकर टाटा स्टील तक लाल

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव। नवंबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट देख रही हैं। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया हुआ है। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर इनकी रुचि है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
जीवनशैली समाचार (Jeevanshaili Samachar)
फ़ैशन समाचार
केंद्रीय बजट

Latest Videos
Budget 2026 : SIP Calculator
Monthly Investment
₹
Expected Annual Return
%
Investment Duration
Yr
Recommended Stories
Recommended image1
वर्किंग वुमन लगेंगी प्रोफेशनल, निर्मला सीतारमण से लें 5 साड़ी स्टाइलिंग टिप्स
Recommended image2
Kitchen Cabinets Idea: 8x10 Feet साइज के लिए बेस्ट 6 कैबिनेट आइडिया, किचन दिखेगी लग्जरी
Recommended image3
Nirmala Sitharaman Saree Designs: साल-दर-साल कैसे बदला निर्मला सीतारमण का ट्रेडिशनल साड़ी लुक
Recommended image4
Kids Room Ideas: कम जगह में दो बच्चों के लिए परफेक्ट बंक बेड डिजाइन
Recommended image5
Sunglass For Round Face Women: समर में स्टाइल करें इंहेंस, राउंड फेस वाली के लिए 5 बेस्ट सनग्लास
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved