हेल्थ डेस्क. वैलेंटाइन डे (Valentine's Day 2023) को सेलिब्रेट करने में प्रेमी जोड़े लगे हुए हैं। 14 फरवरी की सुबह होते ही पति-पत्नी दिन की शुरुआत एक प्यार भरे आलिंगन और किस (kiss) के साथ करते हैं। शाम होते ही दोनों एक दूसरे में समां जाते हैं।
ये कहना गलत नहीं होगा कि प्यार का आधार किस और फीजिकल कॉन्टैक्ट है। वैलेंटाइन डे के मौके पर एक दूसरे को चूमना उसमें उतर प्यार जताने का एक तरीका होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि पार्टनर के साथ वक्त गुजारते हुए आप ना सिर्फ हेल्दी हो रहे होते हैं बल्कि वजन भी कम होता है।
27
किस से बर्न होता है कैलोरी
रिसर्च बताती है कि पार्टनर को किस करने से लेकर हमबिस्तर होने तक आपके शरीर की कैलोरी बर्न होती है। सबसे पहले किस (Kiss) के फायदे बताते हैं। किस करने से ना सिर्फ पार्टनर के साथ आपकी बॉन्डिंग स्ट्रॉग होती है। बल्कि हेल्थ पर भी असर पड़ता है। मानसिक रूप से आप हेल्दी होते हो। खुश रहते हों। इसके साथ ही कैलोरी बर्न करते हो। Sciencetimes में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक अगर काफी पैशेनेट होकर किस किया जाए तो 90 कैलोरी एक घंटे में बर्न कर सकते हैं। वैलेंटाइन डे पर कपल्स के बीच कई बार पैशेनट किस तो हो ही जाता है।
37
कपड़े उतारने से भी बर्न होती है कैलोरी
फिजिकल रिलेशनशिप बनाते वक्त तो काफी कैलोरी बर्न होती है। इटली के एक रिसर्च के मुताबिक कपड़े उतारने के दौरान ही कैलोरी बर्न होने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। जब कपल्स एक दूसरे के कपड़े उतारते हैं तो 10 कैलोरी बर्न करते हैं। वहीं, अगर पुरुष बिना हाथों के इस्तेमाल से कपड़े अपने पार्टनर का उतरता है तो 80 कैलोरी बर्न करता है। वहीं, महिलाओं पर भी यही नियम लागू होता है।
47
सेक्स के दौरान इतनी कैलोरी बर्न होती है
सेक्स के दौरान तो काफी कैलोरी कपल्स बर्न करते हैं। शोध के मुताबिक इस दौरान शरीर में ब्लड सर्कुलेशन काफी तेज होता है। जिसकी वजह से हार्ट बीट बढ़ता है और फैट बर्न होता है। आधे घंटे के सेक्स के दौरान 140 कैलोरी बर्न होती है।
57
अगर सेक्स में अलग-अलग पोजीशन ट्राई कपल्स करते हैं तो फिर कैलोरी बर्न होने का आंकड़ा बढ़ जाता है। कपल्स 200 से ज्यादा कैलोरी बर्न कर सकते हैं।
67
अगर बिना कपड़े उतारे हुए कपल हमबिस्तर होते हैं तो 240 कैलोरी बर्न होती है। दरअसल, कपड़े में गर्मी लगती है और पसीना तेजी से निकलता है। जो वेट लॉस के लिए काफी असरदार होता है।
77
डांस से होती है कैलोरी बर्न
कपल्स के बीच प्यार और बॉन्डिंग बढ़ाने का काम डांस भी करता है। पार्टनर के साथ डांस के दौरान एड्रीनलीन हार्मोन निकलता है। जिससे एनर्जी बनती है। डांस करते हुए आप आधे घंटे में 100 कैलोरी बर्न कर सकते हैं। वैलेंटाइन डे पर कई कपल्स पब, डिस्को या फिर घर में ही एक दूसरे की बाहों में समा कर डांस करना पसंद करते हैं। ऐसा करके वो कैलोरी बर्न कर रहे होते हैं।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.