Ayurvedic Skin Care: दोष के हिसाब से चुनें क्लींजर और मॉइस्चराइजर, हर मौसम में स्किन दिखेगी हेल्दी

Published : Apr 30, 2026, 07:45 PM IST
Ayurvedic Skin Care

सार

Ayurvedic skincare routine: वात, पित्त और कफ दोष के हिसाब से स्किन केयर करने से त्वचा हेल्दी और बैलेंस्ड रहती है। जानें ड्राई, सेंसिटिव और ऑयली स्किन के लिए कौन-सा क्लींजर और मॉइस्चराइजर बेहतर है।

क्या आप उन लोगों में शामिल हैं, जो स्किन केयर के लिए किसी भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर लेते हैं। अगर हां, तो आपको इस बुरी आदत को दूर करना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार हर व्यक्ति की बॉडी में वात, पित्त और कफ तीन प्रकार के दोष होते हैं। इसका असर न सिर्फ शरीर बल्कि त्वचा पर भी दिखता है। अगर स्किन टाइप और आयुर्वेदिक दोष के हिसाब से स्किन केयर की जाए, तो त्वचा लंबे समय तक हेल्दी रहती है और कम समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि वात, पित्त और कफ स्किन के लिए किस तरह की क्लीनिंग और मॉइश्चराइजिंग की जरूरत पड़ती है।

वात स्किन केयर

वात दोष वाले लोगों की स्किन ड्राई होती है और उसके साथ ही रफ और पतलापन भी दिखता है। इस तरह की त्वचा में जल्दी से फाइन लाइंस, रूखापन दिखने लगता है। इसकी क्लीनिंग करने के लिए आपको क्रीम बेस्ट या हाइड्रेटिंग क्लींजर चुनना चाहिए। बहुत ज्यादा फॉमिंग वाला फेस वॉश आपकी स्किन को और भी ड्राई करेगा। आप चाहे तो घरेलू उपाय में दूध, एलोवेरा और शहद युक्त क्लींजर इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको हायल्यूरोनिक एसिड, ग्लिसरीन, शिया बटर, बादाम तेल वाला रिच मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए। रात में फेस पर तेल का भी यूज कर सकते हैं ताकि स्किन में नमी बनी रहे।

पित्त स्किन केयर

पित्त दोष वाले व्यक्तियों का शरीर मध्यम आकार का होता है और उन्हें एसिडिटी की समस्या बनी रहती है। ऐसे लोगों की स्किन सेंसिटिव, गर्म और जल्दी रेड होने वाली होती है।आपको जेल या फिर जेंटल फेस क्लींजर का इस्तेमाल करना चाहिए। आप इसमें नीम, खीरा, गुलाब, एलोवेरा जैसी सूथिंग इन्ग्रीडिएंट यूज कर सकते हैं। हार्ष स्क्रब और ज्यादा एक्टिव प्रोडक्ट लगाने से बचें। लाइटवेट फ्रेगरेंस फ्री मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। आप एलोवेरा जेल, ग्रीन टी एक्सट्रैक्ट वाले प्रोडक्ट भी यूज कर सकते हैं।

और पढ़ें: Summer Skin Alert: पीक समर में स्किन को रखें सेफ, सनबर्न-टैनिंग से ऐसे करें बचाव

कफ स्किन केयर

कफ दोष वाले लोगों का शरीर काफी भारी होता है और उनमें आलस के साथ कफ की समस्या बनी रहती है। आपको फोमिंग या जेल बेस्ड फेसवॉश चुनना चाहिए चो फेस से एक्ट्रा तेल को हटाता है। साथ ही सैलिसिलिक एसिड, टी ट्री या नीम युक्त क्लींजर का यूज कर दिन में 2 बार चेहरा साफ करें।

अपनी त्वचा को समझ कर आप अगर स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करेंगे, तो इससे न सिर्फ आपकी स्किन हेल्दी दिखेगी बल्कि कई समस्याएं अपने आप कम हो जाएंगी।

और पढ़ें: Onion for Heatstroke: जेब में रखने से नहीं, इन 4 तरीकों से प्याज बचाएगा हीट स्ट्रोक से

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

बेबी को सॉलिड फूड खिलाते समय पेरेंट्स अक्सर करते हैं ये 5 गलतियां, जानें डॉक्टर एडवाइस
Medicine Timing Guide: प्रिस्क्रिप्शन में OD, BD, TDS का क्या मतलब होता है? डॉक्टर से जानें दवा लेने का सही समय