Watermelon Safety Tips: सावधान! लाल दिखने वाला हर तरबूज नहीं होता सेहतमंद, जानें असली-नकली की पहचान

Published : Apr 28, 2026, 07:30 PM IST
Watermelon Safety Tips

सार

Watermelon safety tips: तरबूज में कैमिकल है या नहीं, इसकी पहचान अब आसान है। जानें 5 आसान तरीके, जिससे आप मिलावटी तरबूज से बच सकते हैं और सेहत को नुकसान से सुरक्षित रख सकते हैं।

हाल ही में मुंबई में तरबूज और बिरयानी खाने से एक ही परिवार के 4 लोगों के मरने की खबर सामने आई है। मुंबई में हुई मौत की जांच फिलहाल हो रही है। गर्मियों में तरबूज का सेवन खूब बढ़ जाता है। मार्केट में केमिकल वाले तरबूज की भरमार हो जाती है। ऐसे में मन में सवाल आता है कि कही खतरनाक केमिकल वाले वॉटरमेलन को खाकर बीमार न पड़ जाएं। अगर आप भी इस डर से निपटना चाहते हैं, तो वाटरमेलन सेफ्टी टिप्स जरूर अपनाएं।

रंग और टेक्सचर की करें पहचान

अगर तरबूज के अंदर का रंग बहुत ज्यादा चटक लाल तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। नेचुरल तरबूज में रंग हल्का-गहरा होता है और टेक्सचर भी अलग दिखता है। वहीं केमिलक डाले गए तरबूज का कुछ स्थानों सफेद धारियों संग लाल रंग हो सकता है। तरबूज के गूदे में सफेद या पीले धागे जैसे निशान कैमिकल या इंजेक्शन का संकेत हो सकता है।

पानी के साथ करें टेस्ट

तरबूज में रंग मिलाया गया है, तो यह पानी वाले टेस्ट से पता चल सकता है। तरबूज का एक छोटा टुकड़ा काटे और पानी में डाल दें। अगर तरबूज में रंग मिलाया गया है तो पानी बहुत जल्दी से लाल होने लगेगा। इसका ये मतलब है कि तरबूज में मिलावट की गई है। तरबूज ज्यादा मीठा या अजीब स्वाद वाला लग रहा है, तो भी यह नकली हो सकता है। नेचुरल फल का स्वाद संतुलित होने के साथ फ्रेश भी होता है।

और पढ़ें: Summer Skin Alert: पीक समर में स्किन को रखें सेफ, सनबर्न-टैनिंग से ऐसे करें बचाव

छिलके का लुक देखें

तरबूज के छिलको को देखकर भी आप काफी हद तक असली और नकली तरबूज की पहचान कर सकते हैं। बहुत ज्यादा चमकदार और एकदम परफेक्ट दिखने वाला तरबूज सावधानी से खरीदें। 

कैमिकल वाला तरबूज शरीर को कैसे नुकसान पहुंचाता है?

अगर आप केमिकल वाला तरबूज लगातार खा रहे हैं, तो उससे बड़ा खतरा हो सकता है। उल्टी, डायरिया जैसी समस्या दिखने लगते है। वहीं लंबे समय तक ऐसे केमिकल युक्त फलों का सेवन करने से लिवर के साथ किडनी पर बुरा असर पड़ता है। हमेशा पूरा तरबूज मार्केट से खरीदें। कटे तरबूज आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं। भरोसेमंद दुकानदार से अगर आप तरबूज खरीदेंगे, तो काफी हद तक वह सुरक्षित रहेंगे। खाने से पहले तरबूज को एक बार जरूर चेक कर लें। बहुत ज्यादा परफेक्ट दिखने वाले तरबूज से सावधान रहे। सही पहचान और जागरूकता से आप खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं।

और पढ़ें: Onion for Heatstroke: जेब में रखने से नहीं, इन 4 तरीकों से प्याज बचाएगा हीट स्ट्रोक से

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Weight Loss Diet Trend: दुबले होने के लिए प्लास्टिक चबा रहे लोग! जानिए इस जानलेवा ट्रेंड का सच
Onion for Heatstroke: जेब में रखने से नहीं, इन 4 तरीकों से प्याज बचाएगा हीट स्ट्रोक से