शरीर खोखला करती विटामिन B-12 की कमी,वेजिटेरियन-वीगन के लिए और खतरनाक,जानें क्यों

Vitamin B-12 deficiency symptoms: बिजी लाइफस्टाइल के कारण विटामिन B-12 की कमी खतरनाक हो सकती है, जिससे शरीर के महत्वपूर्ण फंक्शन्स प्रभावित होते हैं। जानें इसके लक्षण, कारण, और इसे पूरा करने के स्रोत।

Anshika Tiwari | Published : Aug 23, 2024 5:16 AM IST

लाइफस्टाइल डेस्क। बिजी लाइफस्टाइल शरीर को उम्र से पहले बीमार बनाती है। सही खाना-पान होना,विटामिन्स-मिनरल्स की कमी से बॉडी कई तरह की डिफिशिएंसी से जूझती है। वैसे तो आयरन,विटामिन डी कमी आम बात है लेकिन शरीर में होने वाली विटामिन B-12 (Vitamin B-12 deficiency) की कमी इससे भी खतरनाक है। आकंड़ों के अनुसार देश में लगभग 47 फीसदी लोग इस विटामिन की कमी से जूझ रहे हैं। खास बात ये है कि शरीर विटामिन B-12 का निर्माण नहीं कर सकता है,इसे केवल बाहरी सोर्स से प्राप्त किया जाता है।

  1. शरीर में कैसे फंक्शन करता विटामिन B-12 (Importance of Vitamin B-12 in body function) 

B-12 बॉडी में एडमिनिस्ट्रेटर की भूमिका निभाता है। अगर ये न तो शरीर सही सिस्टम से काम करना बंद कर देता है। उदाहरण के लिए जिस तरह रेड ब्लड सेल्स फेफड़ों तक सांस पहुंचाने का काम करती है ठीक उसी तरह बॉडी फंक्शन में ये विटामिन अहम भूमिका निभाता है। इतना ही नहीं अगर शरीर में विटामिन बी-12 नहीं है तो रेड सेल्स भी नहीं बनेंगे। जिससे नर्वस सिस्टम,ब्रेन, मेमोरी जैसी जटिल चीजें प्रभावित होती हैं।

Latest Videos

2. कैसे पता लगाएं विटामिन B-12 की कमी (How to detect Vitamin B-12 deficiency) 

बता दें,विटामिन बी-12 कमी तुरंत पता नहीं लगती और न ही इसके लक्षण समझ आते हैं। ये बीमारी लगभग 2 सालों बाद नजर आती है। बॉडी पहले विटामिन को स्टोर करके रखती है। जब शरीर में इसकी कमी होती है तो वही विटामिन काम आता है और धीरे-धीरे सोर्स खत्म होने लगता है तो मेमोरी लॉस, हाथ-पैर अनाचक से सुन्न पड़ जाना, लगातार बालों का सफेद,हमेशा थकावट रहना विटामिन B-12 की कमी के गंभीर संकेत हैं।

3. विटामिन B-12 कमी किसे होती है ज्यादा (Health impact of Vitamin B-12 deficiency) 

बता दें, विटामिन B-12 की पूर्ति के सोर्स बाहर से मिलते हैं। जो लोग वेजेटेरियन या फिर वीगन है, उनमें ये दिक्कत देखने को मिल सकती हैं क्योंकि किसी दुनिया के किसी भी पौधे,प्लांट बेस्ड फूड में विटामिन बी-12 नहीं होता है। वहीं नॉनवेज खाने वाले मीट या बीफ के जरिए विटामिन की कमी पूर कर सकते हैं।

4. विटामिन B-12 से भरपूर फूड (sources of Vitamin B-12) 

अगर नॉनवेज खाते हैं तो आप अंडे,मछली और मीट जैसी चीजों से विटामिन B-12 की कमी को पूरा कर सकते हैं। जबकि वेजेटेरियन दही,लो फैट मिल्क, आलमंड-सोय मिल्क न्यूट्रिशनल यीस्ट और चीज का सेवन कर सकते हैं। वहीं वीगन की बात करें तो उन्हें विटामिन B-12 लेना काफी मुश्किल होता है क्योंकि वह नॉनवेज के साथ दूध-दही से भी दूर रहते हैं। ऐसे में उनके पास विटामिन बी-12 सेप्लीमेंट के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं है पर इसका सेवन हमेशा डॉक्टर की सलाह पर करना चाहिए।

ये भी पढ़ें- 80 में भी बॉडी और दिल रहेगा जवां, बस 20 के बाद करना शुरू कर दें ये काम

ये भी पढ़ें- बालों का झड़ना कम कर सकता है दही, जानें इसके यूज के 2 बेस्ट तरीके

Share this article
click me!

Latest Videos

धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ