Winter Tips: पराठा-पूरी खाने के बाद भी नहीं बढ़ेगा वजन ! इस तरह करें कंट्रोल

Published : Dec 26, 2024, 03:05 PM ISTUpdated : Dec 26, 2024, 04:26 PM IST
Weight Loss

सार

Home remedies for weight loss: सर्दियों में वजन बढ़ने से परेशान हैं? जानिए वजन कम करने के आसान और असरदार उपाय। एक्सरसाइज, डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करके सर्दियों में भी रहें फिट।

हेल्थ डेस्क। सर्दियों में गर्मी के मुकाबले वजन तेजी से बढ़ता है। जिसका मुख्य कारण एक्सरसाइज ना करना है। ठंड में ज्यादातर लोग वॉक या फिर इंटेंस वर्कआउट से बचते हैं। जो फैट के रूप में शरीर में जमा हो जाता है। इसके अलावा ठंड में हाई कैलोरी खाना भी खूब पसंद किया जाता है। जैसे पराठे-मीठा और भी बहुत कुछ लेकिन अगर छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें तो वेट लॉस जर्नी को कंटिन्यू कर सकते हैं। इसके साथ ही वजन भी नहीं बढ़ेगा।

1) इंडोर एक्सरसाइज जरूर करें

ठंड में जिम जाना थोड़ा मुश्किल हो जाता हैष इसकी बजाय आप घर पर इनडोर एक्सरसाइज कर सकते हैं। जैसे योगा, पुशप्स या फिर स्ट्रेंथ ट्रेनिंग। इससे कैलोरी बर्न होती है और आपका मेटाबॉलिज्म एक्टिव रहता है।

2) सर्दियों में खाएं मौसमी सब्जियां

गाजर से लेकर चुकंदर तक सर्दियों में खूब खाएं जाते हैं। इन्हें डाइट में जरूर शामिल करें। इनमें कैलोरी कम होती है और फाइबर ज्यादा। जो लंबे वक्त पेट भरा रखने के साथ ही आना अनहल्दी फूड की क्रेविंग से भी बचाते हैं।

3) पानी का करते रहे सेवन

गर्मी के मुकाबले ठंड में प्यास कम लगती है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप पानी न पिएं। शरीर को हर मौसम में हाइड्रेट रखना जरूरी है। ठंड में गर्म पानी का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा गर्म नींबू पानी या फिर हर्बल चाय भी अच्छा विकल्प है।

4) मौसमी मसाले जरूर खाएं

ठंड में अदरक, दालचीनी और काली मिर्च जैसे मसालों का सेवन जरूर करना चाहिए। ये मेटाबॉलिज्म ठीक रखने के साथ शरीर एक्टिव रखते हैं। अगर आपको जल्दी भूख लगती है तो यह बढ़िया ऑप्शन है।

5) हेल्दी नाश्ते करें दिन की शुरुआत

दिन की शुरुआत हमेशा हेल्दी नाश्ते से करनी चाहिए। आप ठंड में साबुत अनाज, प्रोटीन या फिर हेल्दी फैट्स का सेवन कर सकते हैं। यह लंबे वक्त तक भूख कंट्रोल करती है। इसके अलावा आप उबले हुए और भुने हुए चने या फिर ग्रीक योगर्ट का भी सेवन कर सकते हैं।

6) पर्याप्त नींद लेना भी जरूरी

जो लोग नींद की समस्या से परेशान हैं। उनके लिए सर्दी सबसे अच्छा मौसम होता हैय़ इस मौसम में नींद बड़ी अच्छी आती है। आप 7 से 9 घंटे की नींद जरूर लें क्योंकि यह हंगर हार्मोन को नियंत्रित करते हैं। साथ ही ऊर्जा का स्तर भी बेहतर रहता है।

ये भी पढ़ें- दूध छोड़ दिया? घबराएं नहीं! Calcium से भरपूर 7 Rich Foods

PREV

Recommended Stories

सर्दियों में Hair Fall Control करने के 7 आसान तरीके
2025 में छाए ये 3 फिटनेस ट्रेंड: 10K स्टेप्स, 75 Hard और 20 मिनट मॉर्निंग योगा