मोटी तोंद भी होगी अंदर, अपनाएं ये 4 घरेलू नुस्खे, 15 दिन में देखें असर

Published : Feb 09, 2025, 05:02 PM IST
weight loss tips with home made ingredients

सार

मोटापे से परेशान? घरेलू नुस्खों से पाएं छुटकारा! शहद-नींबू पानी, एलोवेरा, काली मिर्च और करी पत्ता जैसे आसान उपायों से कम करें वज़न।

Weight Loss Tips. आजकल देखा जाता है कि हर दूसरा या तीसरा व्यक्ति मोटापे की समस्या से जूझ रहा है। मोटापा एक ऐसी बीमारी है, जो शरीर का वजन तो बढ़ाता ही है, साथ ही कई बीमारियां भी लेकर भी आता है। मोटापे की वजह से डायबिटीज, ब्लड प्रेशर के साथ हार्ट से जुड़ी कई समस्याएं भी बढ़ जाती है। मोटापा कम करने के लिए वैसे तो लोग वर्कआउट, योगा या फिर एक्सरसाइज करते हैं। साथ ही अपनी डाइट पर भी कंट्रोल करते हैं। ये सब करना ठीक है, लेकिन मोटापा कम करने के कुछ घरेलू उपाय भी, जिन्हें अपनाकर वजन कम किया जा सकता है। हालांकि, इन नुस्खों को अपनाने से पहले आप डॉक्टर की सलाह जरूर लें। आइए, जानते हैं इनके बारे में...

1. शहद और नींबू पानी

वेट कम करने के लिए आप रोज सुबह खाली पेट शहद और नींबू, गर्म पानी में मिलाकर पी लें। इससे वजन कम करने में काफी हद तक मदद मिलेगी। आप एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद और आधा नींबू का रस मिलाकर रोज पिएं, आपको 15 दिन में फर्क नजर आएगा।

ये भी पढ़ें.… दिल से लेकर वेट लॉस तक, इमली का जूस पीने से मिलते हैं 5 फायदे

2. काली मिर्च

काली मिर्च में पिपराइन होता है, जो मोटापे को कम करने में मदद करता है। पिपराइन फाइटोकेमिकल है, जो मिर्च में तीखा स्वाद देता है और इससे चर्बी को कम करने में मदद मिलता है। काली मिर्च खाने से आप ज्यादा कैलोरी बर्न कर सकते हैं।

3. एलोवेरा

एलोवेरा से भी वजन कम किया जा सकता है। ये मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे आप कैलोरी तेजी से बर्न कर पाते हैं। इससे खाना डाइजेस्ट करने में भी मदद मिलती है। आप एलोवेरा के पल्प को निकाल कर पानी में अच्छे से मिलाएं और फिर इसे पिएं, आपको काफी फायदा होगा।

4. करी पत्ता

करी पत्ते हम सब्जी, दाल, पोहा, सांभर, चटनी सहित कई चीजों का स्वाद बढ़ाने के लिए डालते हैं। हालांकि, करी पत्ता को खाने के भी कई फायदे हैं। ये डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है, साथ में वेट लॉस करने में भी मदद करता है।

ये भी पढ़ें....

गट हेल्थ और वेट लॉस के लिए अमृत से कम नहीं! फाइबर से भरपूर 6 सब्जियां

जापान के 5 सीक्रेट्स, तेजी से वजन घटाने का तरीका

 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत