
Papaya health benefits: गर्मी का मौसम आते ही शरीर में कमजोरी महसूस होने लगती है। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान हो जाते हैं। ऐसे में शरीर को ज्यादा एनर्जी और ठंडक की जरूरत पड़ती है। तरबूज, खरबूज के अलावा पपीता एक ऐसा फल है जिसे इस मौसम में खाया जा सकता है। इस फल का ना सिर्फ स्वाद अच्छा होता है, बल्कि हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्मी में पपीता खाना हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता? आइए जानें गर्मी में पपीता खाने के फायदे और नुकसान।
पपीते में पपेन (Papain) नामक एंजाइम पाया जाता है जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। गर्मी में अक्सर अपच या गैस की समस्या होती है, ऐसे में पपीता राहत देता है। हर रोज एक बाउल कटा पपीता खाने से अपच की समस्या कभी नहीं होगी।
पपीता में मौजूद विटामिन A, C और ई स्किन को हाइड्रेट और ग्लोइंग बनाते हैं। गर्मी में स्किन डल हो जाती है, ऐसे में पपीता स्किन के लिए नेचुरल टॉनिक की तरह काम करता है।
कम कैलोरी और हाई फाइबर वाला पपीता पेट को भरा रखता है और वजन घटाने में मदद करता है। गर्मी में हल्का-फुल्का भोजन जरूरी होता है, ऐसे में पपीता एक अच्छा ऑप्शन हैं।
पपीता में विटामिन C प्रचुर मात्रा में होता है, जो गर्मी में कमजोर हो रही इम्यून सिस्टम को मज़बूती देता है और संक्रमण से बचाता है।
गर्मी में शरीर में पानी की कमी हो जाती है। पपीते में 88% तक पानी होता है, जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है। पपीता के अलावा इस मौसम में संतरा, तरबूज, खरबूज और खीरा का भी जरूर सेवन करें।
पपीता में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। अगर इसे ज़्यादा खा लिया जाए तो डायरिया या लूज मोशन की शिकायत हो सकती है।
गर्भावस्था के शुरुआती महीनों में कच्चा या अधपका पपीता खाना गर्भ के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे गर्भाशय में संकुचन (contraction) हो सकता है।
कुछ लोगों को पपीते से एलर्जी हो सकती है, जिससे स्किन रैश, खुजली या सूजन हो सकती है। ऐसे में डॉक्टर से सलाह ज़रूरी है।
दिन में एक बार कटे हुए पपीते का एक कटोरा (150–200 ग्राम) खाना काफी है। इसे खाली पेट खाने से पाचन बेहतर होता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.