Gluten Free Diet क्यों नया ट्रेंड? जानें इसके फायदे और नुकसान

Published : Jan 19, 2025, 03:50 PM IST
What is gluten free

सार

gluten free: ग्लूटन-फ्री डाइट, जिसमें गेहूं, जौ, राई जैसे अनाजों से परहेज किया जाता है, आजकल काफी लोकप्रिय है। लेकिन क्या यह सभी के लिए फायदेमंद है? जानें इसके फायदे, नुकसान और जरूरत।

हेल्थ डेस्क : ग्लूटन-फ्री (Gluten-Free) डाइट आजकल काफी चर्चा में है। यह एक विशेष प्रकार का आहार है, जिसमें उन खाद्य पदार्थों से बचा जाता है जिनमें ग्लूटन नामक प्रोटीन पाया जाता है। ग्लूटन मुख्य रूप से गेहूं, जौ, और राई जैसे अनाजों में पाया जाता है। लेकिन सवाल ये है कि ग्लूटन-फ्री डाइट क्या है? ग्लूटन-फ्री डाइट का मतलब है ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना जिनमें ग्लूटन न हो। इसमें ताजे फल, सब्जियां, चावल, मक्का, ज्वार, बाजरा, क्विनोआ, और प्रोटीन स्रोत जैसे मांस, अंडे और दालें शामिल होती हैं।

ग्लूटन-फ्री डाइट की जरूरत किसे होती है?

सीलिएक डिजीज (Celiac Disease): यह एक ऑटोइम्यून बीमारी है जिसमें ग्लूटन का सेवन करने से छोटी आंत को नुकसान पहुंचता है। इसके लक्षण पेट दर्द, डायरिया, वजन घटना।

रसोई की 1 खास चीज से दूर होगा ठंड में जोड़ों का दर्द, इन बीमारियों पर भी असरदार

ग्लूटन सेंसिटिविटी (Non-Celiac Gluten Sensitivity): जिन लोगों को ग्लूटन खाने से असुविधा महसूस होती है लेकिन सीलिएक डिजीज नहीं होती।इसके लक्षण सिरदर्द, पेट में सूजन, थकान।

व्हीट एलर्जी (Wheat Allergy): गेहूं के प्रति एलर्जी जिसमें ग्लूटन सहित अन्य प्रोटीन भी परेशानी का कारण बनते हैं। इसके लक्षण खुजली, सूजन, सांस लेने में कठिनाई।

ग्लूटन-फ्री डाइट की हाइप क्यों हो रही है?

स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता: लोग इसे एक स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा मानते हैं, भले ही उन्हें ग्लूटन से कोई समस्या न हो। कई लोग इसे वजन घटाने या पाचन सुधारने के लिए अपनाते हैं।

ये स्वादिष्ट फल पीरियड्स के दर्द को करेगा छूमंतर, पहुंचाएगा कई फायदे

सेलिब्रिटी ट्रेंड: कई मशहूर हस्तियां ग्लूटन-फ्री डाइट का प्रचार करती हैं, जिससे यह एक फैशन बन गया है।

प्राकृतिक और क्लीन ईटिंग: ग्लूटन-फ्री डाइट में प्रोसेस्ड फूड कम होता है, जो इसे हेल्दी विकल्प बनाता है।

डिजिटल इंफ्लुएंस: सोशल मीडिया पर ग्लूटन-फ्री रेसिपीज और फूड प्रोडक्ट्स की लोकप्रियता बढ़ रही है।

मेडिकल जागरूकता: डॉक्टर और डाइटिशियन अब अधिक जागरूकता फैला रहे हैं कि सीलिएक डिजीज और ग्लूटन सेंसिटिविटी के मामलों में ग्लूटन-फ्री डाइट फायदेमंद हो सकती है।

नहीं पता होंगे Walking ये प्रकार ! जानें सेहत के लिए कौन फायदेमंद ?

ग्लूटन-फ्री के फायदे 

पाचन सुधारता है: सीलिएक और ग्लूटन सेंसिटिविटी वाले लोगों के लिए।

त्वचा की समस्याओं में राहत: एक्जिमा और मुंहासे कम हो सकते हैं।

ऊर्जा बढ़ाता है: पाचन संबंधी समस्याएं कम होने से थकान कम होती है।

सूजन कम करता है: पेट की सूजन और गैस की समस्या में सुधार।

ग्लूटन-फ्री डाइट उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिन्हें ग्लूटन से एलर्जी या संबंधित स्वास्थ्य समस्याएं हैं। लेकिन इसे ट्रेंड या हाइप के कारण अपनाने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह लेना जरूरी है। यदि आपका शरीर ग्लूटन को सहन करता है, तो इसे छोड़ने की आवश्यकता नहीं है।

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत