
गर्मियों में शरीर को हल्का और ठंडा रखने की जरूरत होती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि ड्राई फ्रूट्स खाना छोड़ दें। अगर सही तरीके से ड्राई फ्रूट्स खाए जाएं, तो ये सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं। गर्मियों में ड्राई फ्रूट्स खाने से लोग बचते हैं, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है, लेकिन आपको बता दें कि अगर ड्राई फ्रूट्स को सही तरीके से खाया जाए तो शरीर को जबरदस्त फायदे मिलते हैं। भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स या ठंडे दूध के साथ इनका सेवन करने से शरीर को ठंडक भी मिलती है और जरूरी पोषण भी मिलता है। तो आज से ही एक मुट्ठी ड्राई फ्रूट्स अपनी डाइट में शामिल करें और गर्मी को मात दें!
इसे भी पढ़ें: ड्राई फ्रूट्स को रखना चाहते हैं लंबे समय तक फ्रेश? अपनाएं ये आसान स्टोरिंग टिप्स
शरीर को ऊर्जा मिलती है – ड्राई फ्रूट्स नैचुरल एनर्जी बूस्टर होते हैं।
डाइजेशन सुधारते हैं – भीगे हुए बादाम और किशमिश पाचन में मदद करते हैं।
स्किन ग्लोइंग बनती है – ड्राई फ्रूट्स में विटामिन E होता है, जो त्वचा को हेल्दी रखता है।
हीट स्ट्रोक से बचाव – भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स शरीर को ठंडक देते हैं और डीहाइड्रेशन से बचाते हैं।
हड्डियां मजबूत होती हैं – अखरोट और बादाम में कैल्शियम और मैग्नीशियम होता है।
इसे भी पढ़ें: एक मुट्ठी के धांसू फॉर्मूला से खाएं Dry Fruits, मिलेगा भरपूर फायदा!
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.