न चीरा लगाएं, न झाड़ फूंक के चक्कर में पड़ें, जानें सांप काट ले तो क्या करें

Published : Jul 03, 2025, 06:40 PM ISTUpdated : Jul 03, 2025, 06:41 PM IST
cobra snake

सार

मानसून में सांप काटने का खतरा बढ़ जाता है। जरूरी है सही जानकारी और तुरंत इलाज। जानें क्या करें और क्या नहीं, ताकि बचाई जा सके कीमती जान।

Snakebites First Aid: बिहार, झारखंड हो या उत्तर प्रदेश भारत के मैदानी इलाकों में मानसून की बारिश शुरू हो गई है। बारिश का यह मौसम अपने साथ जहरीले सांप से काटे जाने का खतरा लाता है। भारत में हर साल सांप काटने से हजारों लोगों की मौत हो जाती है। इनमें से कई जिंदगियां सही जानकारी होने के चलते बच सकती हैं। आइए जानते हैं अगर किसी को सांप काट ले तो क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

सांप काट ले तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं

अगर कोई सांप काट ले तो तत्काल हॉस्पिटल जाना जान बचा सकता है। सांप के जहर का इलाज एंटी वेनम से होता है। यह आपको हॉस्पिटल या डॉक्टर के पास मिल सकता है। ग्रामीण क्षेत्र में बहुत बार ऐसा होता है कि लोग सांप काटने पर झाड़ फूंक के चक्कर में पड़ जाते हैं। यह जानलेवा हो सकता है।

जहरीला सांप काटने के क्या हैं लक्षण?

सांप शरीर के जिस हिस्से पर काटे अगर वहां का रंग बदलता है। सूजन और दर्द होता है तो यह गंभीर बात है। विषहीन सांप के काटने के आम लक्षण दर्द, चोट और काटने की जगह पर खरोंच हैं।

विषैले सांप के काटने के बाद आमतौर पर उस जगह पर गंभीर दर्द होता है। यह उस जगह और आगे तक सूजन हो सकता है। अन्य लक्षणों में मतली, सांस लेने में कठिनाई और कमजोरी है। मुंह में अजीब सा स्वाद आ सकता है। ये लक्षण इस बात पर निर्भर करते हैं कि किस सांप ने काटा है। सांप की प्रजाति के अनुसार उसके जहर का केमिकल स्ट्रक्चर अलग होता है। उसके असर करने के तरीके और लक्षण भी अलग होते हैं।

सांप काट ले तो क्या करें?

  • सांप से दूर हट जाएं। शांत रहें। मदद मांगे और जल्द से जल्द हॉस्पिटल पहुंचें।
  • सांप ने जहां काटा है उसके आसपास कोई गहना या घड़ी पहनी है तो हटा लें। कपड़ा अगर टाइट है तो ढीला कर लें या हटा दें। ऐसा नहीं करने पर सूजन आई तो परेशानी बढ़ सकती है।
  • जब तक मदद न आ जाए काटने वाली जगह को दिल के स्तर से नीचे रखने की कोशिश करें।
  • काटने वाली जगह को गर्म, साबुन वाले पानी से धोएं। फिर उसे साफ और सूखा रखने के लिए ढक दें।

सांप काट ले तो क्या नहीं करें?

  • दर्द से राहत के लिए कैफीन युक्त कोई भी चीज या किसी भी तरह का मादक पेय न पिएं।
  • काटे गए स्थान को बांधें नहीं या बर्फ न लगाएं।
  • सांप काटे गए जगह को नहीं काटें, खुद से जहर निकालने की कोशिश नहीं करें।
  • एस्पिरिन, इबुप्रोफेन (एडविल, मोट्रिन आईबी, अन्य) या नेप्रोक्सन सोडियम (एलेव) जैसी दर्द निवारक दवा न लें।
  • सांप को पकड़ने की कोशिश न करें। उसका रंग और आकार याद रखने की कोशिश करें ताकि आप डॉक्टर को बता सकें।
  • यदि संभव हो तो सुरक्षित दूरी से सांप की तस्वीर ले सकते हैं। यह जानना कि आपको किस तरह के सांप ने काटा है इलाज में मदद कर सकता है।
  • सांप के जहर को चूंसकर निकालने की कोशिश नहीं करें।

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

गोरा बनाने का झांसा देकर नस-नस में जहर घोल रही ये पाकिस्तानी क्रीम-भारत ने किया बैन, जानें सच!
Constipation Relief Tips: सुबह 1 चम्मच खाएं यह सफेद चीज, बिना जोर लगाए मिनटों में होगा पेट साफ!