गर्मियों में बच्चे की स्किन में बन रहे हैं सफेद पैच? 4 स्टेप में करें चाइल्ड स्किन केयर

Published : Jun 12, 2026, 08:45 PM IST
 चाइल्ड स्किन केयर

सार

White Patches on Child Skin: गर्मियों में बच्चों की स्किन पर सफेद पैच क्यों बनते हैं? सफेद पैच होने पर बच्चे की त्वचा की देखभाल कैसे करें? क्या गर्मी और धूप बच्चों में सफेद पैच की समस्या बढ़ाती है?

बच्चों की त्वचा बेहद नाजुक होती है। अगर इसे सही तरीके से पोषण ना मिले, तो समस्याएं दिखने लगती हैं। अगर आपका बच्चा धूप में ज्यादा देर रहता है या फिर चेहरे पर किसी भी तरीके का मॉइश्चराइजर नहीं लगाया जाता है, तो उसके फेस या शरीर के अन्य भागों में सफेद पैच बनने लगते हैं। यह किसी भी तरीके से हानिकारक नहीं होते हैं। अगर स्किन को मॉइश्चराइजर किया जाए, तो यह ठीक भी हो जाते हैं। साथ ही ज्यादा गर्मी के कारण भी अन्य समस्याएं भी स्किन में दिखने लगती हैं। आइए जानते हैं कि गर्मी में बच्चों के स्किन केयर के लिए क्या कर स्टेप अपनाए जा सकते हैं।

माइल्ड साबुन का करें इस्तेमाल 

गर्मियों में पसीने की वजह से बैक्टीरिया, फंगस तेजी से बढ़ते हैं। ऐसे में आपके बच्चे को रोजाना माइल्ड साबुन से नहलाना चाहिए और स्किन को अच्छी तरीके से सूखाने के बाद हल्का मॉइश्चराइज लगाना चाहिए।

धूप से करें बचाव

अगर बच्चा देर तक धूप में खेलता है, तो उसे बचाना चाहिए। तेज धूप में अगर बच्चा जा रहा है तो सनस्क्रीन जरूर लगाएं। बच्चों को बाहर ले जाते समय हल्के कॉटन के कपड़े पहनाएं और सिर पर टोपी या कैप जरूर लगाएं। अगर धूप बहुत ज्यादा तेज है, तो बेहतर होगा कि बच्चों को बाहर खेलने न भेजें।

और पढ़ें: जिम में हद से ज़्यादा कसरत पड़ सकती है भारी, 23 साल के लड़के की किडनी फेल

बच्चों को खिलाएं मौसमी फल

तेज गर्मी में बच्चों को संतुलित आहार खिलाए। बच्चों को खाने में मौसमी फल, हरी सब्जियां, दही और साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी दें। विटामिन और मिनरल्स से भरपूर भोजन करने से त्वचा स्वस्थ रहती है और सफेद पैच, खुजली आदि समस्याएं नहीं होती। अगर सफेद पैच ज्यादा दिख रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 

त्वचा को ठंडा रखें

अगर अधिक गर्मी में त्वचा को ठंडा रखा जाए, तो भी कई समस्याओं से बचा जा सकता है। ज्यादा गर्मी से पित्ती या हाइव्स निकलती हैं। ठंडे पानी की पट्टी लगाने से लगाकर कूलर या पंखे के सामने बच्चे को बिठाएं। 

और पढ़ें: सेहत का खजाना है उबला केला, बच्चों से लेकर बुजुर्गो तक को पहुंचाता है 5 जबरदस्त फायदे

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Constipation Relief Tips: सुबह 1 चम्मच खाएं यह सफेद चीज, बिना जोर लगाए मिनटों में होगा पेट साफ!
पति के खर्राटों ने पहुंचाया कोर्ट! पत्नी ने मांगा तलाक, 10 साल में तीन गुना बढ़ी यह समस्या