
Side Effects of Garlic Dipped in Honey: डाइट और हेल्थ वर्ल्ड में आजकल एक ट्रेंड चल रहा है, शाहद और लहसुन को साथ में डुबोकर खाना। लहसुन और शहद दोनों ही चीज सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। लहसुन को नेचुरल एंटीबायोटिक कहा जाता है, वहीं शहद इम्युनिटी बढ़ाने और एनर्जी देने का काम करता है। जब इन दोनों को मिलाकर खाया जाता है तो यह शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं। जैसे संक्रमण से बचाव, पाचन सुधारना और हार्ट हेल्थ को बेहतर करना। लेकिन हर किसी को शहद और लहसुन का ये मिक्स सूट नहीं करता। कुछ लोगों के लिए शहद में लहसुन डुबोकर खाना नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि किन परिस्थितियों या बीमारियों में दोनों को नहीं खाना चाहिए और इससे क्या साइड इफेक्ट हो सकते हैं, चलिए जानते हैं इस लेख में।
शहद में नेचुरल शुगर की मात्रा अधिक होती है। डायबिटीज पेशंट अगर इसे खाते हैं तो उनकी ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ सकती है। लहसुन ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है, लेकिन शहद की मिठास उसके असर को कम कर देती है। ऐसे मरीजों को शहद और लहसुन खाने से बचना चाहिए।
लहसुन ब्लड प्रेशर को कम करने की क्षमता रखता है। वहीं अगर इसे रोजाना शहद के साथ खाया जाए तो ब्लड प्रेशर और भी ज्यादा लो हो सकता है। ऐसे लोग जिन्हें अक्सर चक्कर आते हैं, कमजोरी महसूस होती है या लो बीपी की समस्या रहती है, उन लोगों को इसे बिल्कुल नहीं खाना करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- लहसुन और शहद का कमाल! रोज़ खाने से मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे
कुछ लोगों को लहसुन से एलर्जी होती है, जिससे त्वचा पर रैशेज, खुजली या सांस लेने में परेशानी हो सकती है। वहीं, शहद में भी एलर्जिक रिएक्शन होने का खतरा है। अगर किसी को पहले से एलर्जी की समस्या है तो शहद-लहसुन कॉम्बिनेशन लेने से परेशानी और बढ़ सकती है।
लहसुन का स्वाद तीखा और गर्म तासीर को होता है। ज्यादा मात्रा में इसे खाने से पेट में जलन, एसिडिटी, गैस और डायरिया जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। वहीं शहद भी कुछ मामलों में पाचन को और बिगाड़ सकता है। जिन लोगों को पहले से पेट की समस्या है, उन्हें यह घरेलू नुस्खा अपनाने से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- शहद और अदरक एक नहीं बल्कि 5 यौन समस्याओं का कर सकता है इलाज, बस ऐसे करना होगा सेवन
लहसुन खून को पतला करने का काम करता है। अगर कोई व्यक्ति पहले से ब्लड थिनिंग दवा ले रहा है या हाल ही में उसकी सर्जरी हुई है, तो शहद में लहसुन डुबोकर खाने से ब्लीडिंग का खतरा और बढ़ सकता है। इसलिए ऐसे लोगों को भी शहद और लहसुन से परहेज करना चाहिए।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.