सर्दियों में इम्युनिटी कमजोर क्यों होती है? जानें बचाव के आसान और असरदार तरीके

Published : Nov 22, 2025, 10:00 AM IST
Winter immunity tips

सार

Winter Wellness Tips: सर्दी के मौसम में इम्युनिटी कमजोर हो जाती है। इसलिए इस मौसम में खास प्रिकॉशन लेना होता है। हम यहां पर बताएंगे कुछ असरदार तरीके, जिसके जरिए आप अपनी इम्युनिटी को बूस्ट कर सकते हैं। 

Winter Nutrition Guide: सर्दी के मौसम में अक्सर लोगों को बीमार पड़ते देखा होगा। फीवर, सर्दी-खांसी तो आम होती है। इसके पीछे वजह इस मौसम में इम्युनिटी का कमजोर होना। यह मौसम शरीर के लिए एक तरह का ‘इम्युनिटी स्ट्रेस टेस्ट’ होता है। तापमान के गिरने से नाक और गले की बारीक ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाती है। जिससे शरीर की पहली सुरक्षा लाइन कमजोर हो जाती है। ड्राई एयर में वायरस को आसानी से बढ़ने का मौका देती है। इतना ही नहीं बद कमरों में लंबे वक्त रहने से संक्रमण की आंशका भी बढ़ जाती है। इसलिए इस मौसम में इम्युनिटी को मजबूत रखना बहुत जरूरी होता है।

सर्दी के मौसम में हम सबसे बड़ी गलती करते हैं, पानी नहीं पीने। ठंड में प्यास कम लगती है और हम पानी बहुत कम पीते हैं। इसलिए शरीर डिहाइड्रेट जल्दी होता है। पानी की कमी भी इम्युनिटी को वीक कर देती है। इसलिए दिन भर गुनगुना पानी, हर्बल टी, सूप या नींबू पानी लेना चाहिए। सर्दी में लिक्विड का इंटेक बिल्कुल कम ना करें।

नींद की कमी भी इम्युनिटी को करती है कमजोर

विंटर में पर्याप्त नींद भी बहुत जरूरी है। नींद से शरीर को आराम मिलता है और 'साइटोकाइन्स' बनाता है, जो वायरस से लड़ते हैं। इसलिए हर रोज 7-8 घंटे की नींद लें।

धूप में जरूर बैठें

विटामिन डी और B12 की कमी भी सर्दी में इम्युनिटी को कमजोर करती है। कम धूप मिलने की वजह से विटामिन डी का स्तर गिरता है। सुबह 10-15 मिनट धूप में जरूर बैठे। यह इम्यून सेल्स को कमजोर करता है और शरीर का डिफेंस सिस्टम धीमा हो जाता है। इतना ही नहीं B12 की कमी भी इस मौसम में ज्यादा देखने को मिलती है, जिससे कमजोरी, चक्कर आना, मूड डाउन होने जैसी समस्याएं हो सकती है।

सर्दी में क्या खाएं कि इम्युनिटी मजबूत रहें

सर्दी के मौसम में हेल्दी डाइट लें। इसके अलावा आंवला, सतंरा जैसे  सिट्रस फल खाएं। ये विटामिन सी का शानदार सोर्स होते हैं। इसके अलावा गाजर, चुकंदर, शकरकंद बीटा-कैरोटीन से भरपूर होते हैं। मॉरिंगा (ड्रमस्टिक) एक बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट है, जो शरीर की ताकत बढ़ाता है। इन चीजों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

और पढ़ें: Paan Leaf Benefits: सर्दी, खांसी और मौसमी बीमारी का होगा इलाज, बनाएं इस जादुई पत्ते से काढ़ा

सर्दी में इन मसालों का करें यूज

सर्दी में अदरक जरूर खाएं। यह वायरल इंफेक्शन को कम करता है। हल्दी इम्युनिटी को बूस्ट करता है। काली मिर्च शरीर में अब्जॉर्प्शन बढ़ाकर हल्दी को 10 गुना प्रभावी बनाती है।

इसे भी पढ़ें: Thyroid Medicine: थायराइड की दवा 10 दिन न लेने पर शरीर में क्या पड़ता है असर?

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Constipation Relief Tips: सुबह 1 चम्मच खाएं यह सफेद चीज, बिना जोर लगाए मिनटों में होगा पेट साफ!
पति के खर्राटों ने पहुंचाया कोर्ट! पत्नी ने मांगा तलाक, 10 साल में तीन गुना बढ़ी यह समस्या