Retinol दिन और रात कब लगाना चाहिए ? जानें स्किन केयर गाइड

Published : Nov 21, 2025, 01:55 PM IST
how to use retinol for beginners step by step

सार

Retinol Skincare: रेटिनॉल का नान लगभग हर कोई जानता है। आइए जानते हैं कि इसे स्किन केयर रूटीन में शामिल करें और कैसे इस्तेमाल करें। साथ ही रेटिनॉल क्रीम कितने की आती है, यहां देखें सारी डिटेल विस्तार से।

Skin Care Tips: बढ़ती उम्र के साथ चेहरे की चमक खोने लगती है। दाग-मुंहासे और झुर्रियों के लिए न जाने लोग-लोग कौन से उपाय करते हैं। आजकल सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर स्किन केयर से जुड़े वीडियो भरे पड़े हैं। ऐसे में आपने Retinol का नाम तो सुना होगा। ये फाइन लाइन्स कम करने के साथ Collagen बढ़ाता है, जो स्किन को यूथफुल दिखाने में मदद करती है। आप भी रेटीनॉल स्किन केयर में शामिल करना चाहते हैं तो कुछ चीजें जान लें, वरना नुकसान हो सकता है।

रेटिनॉल सीरम के फायदे

  • फाइन लाइन्स कम करता है
  • कोलेजन बढ़ाने में मददगार
  • ब्रेकआउ-एक्ने कंट्रोल
  • ब्लैकहेड्स कम करता है
  • Hyperpigmentation से छुटकारा
  • क्लीयर और ग्लोइंग स्किन

ये भी पढ़ें-  Paan Leaf Benefits: सर्दी, खांसी और मौसमी बीमारी का होगा इलाज, बनाएं इस जादुई पत्ते से काढ़ा

रेटिनॉल सीरम कब लगाना चाहिए ?

  • विटामिन सी की तह रेटिनॉल भी मजबूत घटक है, जिस दिन की बजाय रात में इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।
  • पहली बार रेटिनॉल लगा रहे हैं तो केवल एक-दो बूंद लें, धीरे-धीरे मात्रा बढ़ाएं
  • हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करें
  • रेटिनॉल लगाने के बाद Moisturizer जरूर लगाएं

ये भी पढ़ें- 50 की उम्र में महिलाओं को कैसी डाइट लेनी चाहिए? करीना कपूर की न्यूट्रिशनिस्ट से जानें

ध्यान देने वाली बात- सुबह या रात आप भी जब भी रेटिनॉल यूज करें, अगले दिन SPF 50 Sunscreen जरूर लगाएं। ये सूर्य की किरणों के प्रति संवेदनशील होता है। अगर आप सनस्क्रीन नहीं लगाते हैं तो ब्रेकआउट की संभावना बढ़ जाती है

सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल

रेटिनॉल क्या होता है?

रेटिनॉल विटामिन A का एक प्रकार है, जो मांस, मछली और अंडों में सीधे तौर पर पाया जाता है। हालांकि, सब्जियों और फलों में ये बीटा-कैरोटीन का पोषक तत्व होता है। इसका सेवन करने पर ये प्राकृतिक तौर पर इसे Vitamin A में बदल देता है।

कौन सी चीजों में रेटिनॉल पाया जाता है?

आम, पपीता, खरबूजा, खुबानी और तरबूज में विटामिन ए पाया जाता है। इसके अलावा आप गाजर, शकरकंद और कद्दू भी इससे भरपूर होता है।

रेटिनॉल क्रीम कितने की आती है?

रेटिनॉल क्रीम की कीमत उसके % और ब्रांड पर निर्भर करती है। बाजार में 300 रु से 3000 रु तक इसे खरीदा जा सकता है।

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Constipation Relief Tips: सुबह 1 चम्मच खाएं यह सफेद चीज, बिना जोर लगाए मिनटों में होगा पेट साफ!
पति के खर्राटों ने पहुंचाया कोर्ट! पत्नी ने मांगा तलाक, 10 साल में तीन गुना बढ़ी यह समस्या