महिला को आखिर क्यों 3 साल से हो रहे थे लगातार पीरियड्स? कारण कर देगा हैरान

Published : Apr 11, 2025, 05:14 PM ISTUpdated : Apr 11, 2025, 05:20 PM IST
bleeding woman suffers1000 day period

सार

Woman Periods: 3 साल से पीरियड्स की समस्या से जूझ रही महिला की जांच में सामने आई दुर्लभ जम्नजात बीमारी बाइकोर्नुएट यूटेरस। जानिए क्यों इस स्थिति में लगातार ब्लीडिंग हो सकती है।

Woman suffers 1000 day period: एक महिला को महीने में 3 से 7 दिन तक पीरियड्स ब्लीडिंग होती है। इसे सामान्य माना जाता है। न्यूयॉर्क पोस्ट में छपी एक खबर को जो कई पड़ रहा है, वो हैरान हो रहा है। एक महिला को 3 साल से पीरियड्स हो रहे है।डॉक्टर्स को जब ये बात पता चली तो वो खुद हैरान हो गए। जानिए आखिर क्यों महिला को सालों से ब्लीडिंग की समस्या परेशान कर रही थी।

3 साल से महिला को हो रही थी ब्लीडिंग

पॉपी काफी समय से कमजोरी के साथ शरीर में विभिन्न लक्षण महसूस कर रही थी। उसके शरीर में आयरन भी कम हो चुका था। इस कारण से मांसपेशियों, हड्डियों के साथ सिरदर्द, मितली की समस्या हो रही थी। पॉपी को लंबे समय से ब्लीडिंग की समस्या थी। करीब 2 से 3 हफ्ते तक हैवी ब्लीडिंग के बाद जब पॉपी डॉक्टर के पास पहुंची तो डॉक्टर ने उसे कुछ समय का इंतजार करने के लिए कहा लेकिन ब्लीडिंग बंद नहीं हुई। इसके बाद पॉपी का ट्रांसवेजाइनल अल्ट्रासाउंड किया गया।

जांच में दिखा अंडाशयर में सिस्ट 

अल्ट्रासाउंड में जानकारी मिली कि पॉपी के अंडाशय में सिस्ट है। डॉक्टर को इस बात का संदेह हुआ कि लंबे समय तक ब्लीडिंग या अन्य लक्षणों का कारण अंडाशय में उपस्थित सिस्ट हो सकता है। यह जानकारी मिल जाने के बाद भी पॉपी की हालत में सुधार नहीं हुआ। एक साल तक ब्लीडिंग होने के बाद डॉक्टरों ने पॉपी की हिस्टेरोस्कोपी की मदद से जांच की। इस  प्रक्रिया में एक छोटे कैमरे का उपयोग कर गर्भाशय की जांच की जाती है। जांच करने के बाद भी डॉक्टर को कोई स्पष्ट कारण नहीं मिला। धीरे धीरे पॉपी की हालत खराब हो गई और मानसिक सेहत पर भी बुरा असर पड़ा।

जम्मजात रोग के कारण हैवी ब्लीडिंग

आखिरकार पॉपी की बीमारी का कारण पता ही चल गया। पॉपी को जम्नजात  बाइकोर्नुएट यूटेरस की बीमारी थी। दुर्लभ जम्नजात बीमारी से 5% से कम महिलाएं प्रभावित होती हैं। इस स्थिति में एकल गर्भाशय के बजाय ये 2 कक्षों में बंट जाता है। महिला को इस स्थिति का पता तब तक नहीं चलता जब तक उसे मिसकैरिज या फर्टिलिटी संबंधी समस्याओं से नहीं जूझना पड़ता है। इसी कारण से पॉपी को लंबे समय से ब्लीडिंग या पीरियड्स की समस्या का सामना करना पड़ा।

 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत