
स्ट्रेस या तनाव आज के समय में लोगों के लिए बेहद डरावना शब्द बन चुका है। जबकि हर व्यक्ति को जीवन में स्ट्रेस कभी न कभी जरूर होता है। स्ट्रेस होना हमेशा शरीर के लिए नुकसानदाय नहीं होता है। डब्लूएचओ (World Health Organization) ने कुछ प्रश्न और उत्तर की मदद से स्ट्रेस या तनाव को समझाने की कोशिश की है। आइए जानते हैं कि आखिर स्ट्रेस क्या है और कैसे इसे मैनेज करें।
तनाव लेने पर हमारे शरीर के साथ ही दिमाग पर असर पड़ता है। अगर किसी व्यक्ति को कभी थोड़ा बहुत तनाव होता है तो यह नुकसानदायक नहीं होता है लेकिन जब तनाव अधिक मात्रा में लिया जाता है, तो यह शारीरिक के साथ मानसिक समस्याएं भी पैदा करता है।
नहीं, तनाव को लेकर हर किसी का अलग तरह से रिएक्टक्शन होता है। तनाव से निपटने के तरीके और लक्षण हर इंसान में अलग-अलग होते हैं। कोई कम रिएक्शन देता है, तो किसी को ज्यादा स्ट्रेस फील होता है।
और पढ़ें: Weight Loss Tips: 75 दिनों में 10 किलो वजन कम करने के 3 आसान उपाय
जॉब का इंटरव्यू हो या स्कूल का एग्जाम हो या फिर बहुत ज्यादा काम हो। कई ऐसी कंडीशन लाइफ में आती हैं, जब व्यक्ति को स्ट्रेस महसूस होना बेहद स्वाभाविक होता है। कई लोगों के लिए समय के साथ स्ट्रेस कम हो जाता है क्योंकि उन्हें स्थिति बेहतर महसूस होने लगती है या फिर वह भावनात्मक रूप से उस कंडीशन से निपटना सीख जाते हैं। वहीं कुछ लोग लंबे समय तक स्ट्रेस के साथ रहते हैं और समस्या का हल नहीं ढूढ़ पाते।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.