World sleep day 2023: सामान्य ना समझे नींद ना आने की समस्या, हो सकती है ये गंभीर बीमारियां

Published : Mar 17, 2023, 05:00 AM IST

हेल्थ डेस्क: सोना हमारे शरीर को ना सिर्फ आराम देता है, बल्कि कई बीमारियों से भी बचाता है। इस बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए 17 मार्च को वर्ल्ड स्लीप डे मनाया जाता है। लेकिन अगर आपकी प्रॉपर नींद नहीं हो पा रही तो इन बीमारियों का खतरा हो सकता है.

PREV
16

स्लीप एपनिया 
स्लीप स्लीप एपनिया एक तरह से नींद से जुड़ी एक बीमारी है, जिसमें खून में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है और सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। कई बार अचानक सांस रुक भी जाती है ऐसा सोते वक्त भी हो सकता है, जिससे इंसान की मौत भी हो सकती है।

26

रेस्टलेस लेग्स सिंड्रोम 
प्रॉपर नींद नहीं होने से रेस्टलेस लेग्स सिंड्रोम भी हो सकता है। सामान्य भाषा में समझा जाए कि जो लोग अपने पैर बहुत ज्यादा हिलाते हैं उनमें यह विकार हो सकता है। इसमें पैरों में जलन महसूस होती है और अच्छी नींद आने में भी परेशानी होती है।

36

स्लीप पैरालिसिस 
यह एक ऐसा विकार है जिसमें व्यक्ति जागने और सोते समय हिलने और बोलने में सक्षम नहीं होता है। इसमें कई बार इंसान इतना अनकांशस हो जाता है कि हिलने डुलने में भी असमर्थ हो जाता है और ये स्थिति लंबे समय तक भी बनी रह सकती है।

46

इनसोम्निया 
नींद से जुड़ा एक सामान्य विकार इनसोम्निया है, जो एक तरह से अनिद्रा के शिकार लोगों को घेर सकता है। इस बीमारी में लोगों में दिनभर एनर्जी की कमी होती है और वह कोई भी काम ठीक से कर पाने में सक्षम नहीं होते हैं।

56

नींद ना आने के कारण 
नींद नहीं आने के कई कारण हो सकते हैं। लेकिन इसके सबसे आम कारणों में एंजाइटी, स्लीप एपनिया डिजीज, इनसोम्निया की प्रॉब्लम, सोने से पहले फोन का ज्यादा प्रयोग करना, खराब लाइफस्टाइल, देर से सोना और देर तक सोना, मोटापा और कैफीन का अत्यधिक सेवन हो सकता है।

66

अच्छी नींद के लिए क्या करें 
अगर आप भी नींद नहीं आने की समस्या से परेशान हैं, तो सोने के लिए एक निश्चित समय चुनें और उसी समय रोज रात को सोने जाए। रात को कॉफी का सेवन नहीं करें और खाना सोने से 3 से 4 घंटे पहले खा लें। नियमित रूप से व्यायाम करें ताकि थककर आप आसानी से सो सकें। सोने से पहले मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल ना करें।

Recommended Stories