हेल्थ डेस्क. कई ऐसे फूड्स हैं जिनका आंतों ( intestines) पर प्रभाव पड़ सकता है। कुछ फूड्स पाचन को बढ़ावा दे सकते हैं। जबकि कुछ पाचन संबंधी समस्याएं पैदा कर सकती हैं। आइए जानते हैं उन फूड्स के बारे में जिनके सेवन से बचना चाहिए।
मसालेदार भोजन, जैसे लाल मिर्च, हॉट सॉस आंतों को परेशान कर सकते हैं। जिन्हें इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम (आईबीएस) हैं उन्हें तो स्पाइसी फूड से कोसो दूर रहना चाहिए। उनके पेट में ये काफी गड़बड़ मचा सकती हैं।
26
फैटी और ग्रेसी फूड
हाई फैट वाले फूड्स खासकर जो चिकना या तला हुआ हो वो आंतों के लिए सही नहीं होता है। इसे बचाने में मुश्किल हो सकते हैं। सूजन, दस्त या फिर अपच जैसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं। खासकर उन लोगों में जो गॉलब्लैडर डिजिज और Pancreatitis से पीड़ित हैं।
36
लैक्टो कंटेनर फूड
कुछ लोगों को लैक्टोज से समस्या होती है। दूध और डेयरी प्रोडक्ट में यह पाया जाता है। इसे बचाने में दिक्कत होती है। लैक्टोज युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने से सूजन, गैस, दस्त और पेट दर्द जैसे लक्षण हो सकते हैं।
46
ग्लूटेन फूड
सीलिएक रोग या फिर नन-सीलिएक ग्लूटेन संवेदनशीलता वाले लोग आंतों में सूजन और क्षति का अनुभव कर सकते हैं। गेहूं, जौ और राई जैसे ग्लूटेन युक्त खाद्य पदार्थ के सेवन से पेट में दर्द, सूजन और दस्त की समस्या हो सकती है।
56
क्या खाने से आंतों का हेल्थ रहता है सुरक्षित
फाइबर से भरपूर फूड्स
फल, सब्जियां, साबुत अनाज, फलियां और नट्स जैसे उच्च फाइबर वाले खाद्य पदार्थ मल त्याग को नियंत्रित करने और कब्ज को रोकने में मदद कर सकते हैं। वे प्रीबायोटिक्स भी देते हैं। जो गुड बैक्टीरिया के विकास में बढ़ावा देते हैं।
66
प्रोबायोटिक फूड
प्रोबायोटिक्स जीवित बैक्टीरिया होते हैं जो आंत के लिए फायदेमंद होते हैं। दही, केफिर, सौकरकूट, किमची और अन्य फर्मेंटेड फूड प्रोबायोटिक्स होते हैं जो आंत के बैक्टीरिया के स्वस्थ संतुलन को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.