क्या लड़कों का जन्म पड़ जाएगा खतरे में, सोचने पर मजबूर कर देगी ये Study

Published : Aug 27, 2024, 03:44 PM ISTUpdated : Aug 27, 2024, 03:48 PM IST
y chromosomes shrinking

सार

एक नई स्टडी में पाया गया है कि Y क्रोमोसोम सिकुड़ रहा है, जिससे भविष्य में लड़कों का जन्म असंभव हो सकता है। जानें वैज्ञानिकों की इस रिसर्च के बारे में और इसके संभावित प्रभावों के बारे में। 

 हेल्थ डेस्क: लड़की का लिंग XX क्रोमोसोम और लड़के का लिंग XY क्रोमोसोम तय करते हैं। अगर पुरुष का Y क्रोमोसोम महिला के X क्रोमोसोम से मिलता है तो लड़के का जन्म होता है। अब स्टडी में चौंकाने वाली बात सामने आ रही है कि Y क्रोमोसोम श्रिंक यानी सिकुड़ रहा है।

Y क्रोमोसोम विलुप्त होने की कगार पर?

साइंस अलर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वी यूरोप के मोल वोल्स और जापान के स्पाइनी चूहों में Y क्रोमोसोम पूरी तरह से गायब हो चुके हैं। होक्काइडो यूनिवर्सिटी के बायोलॉजिस्ट Asato Kuroiwa ने स्पाइनी चूहों में रिचर्स की। उन्होंने पाया कि चूहों के Y क्रोमोसोम जीन कम हो गए हैं। प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंस जर्नल में प्रकाशित स्टडी के मुताबिक भविष्य में Y क्रोमोसोम विलुप्त हो सकता है। सोचने वाली बात ये है कि अगर ऐसा होता है तो भविष्य में लड़के पैदा ही नहीं होंगे।

जीन खो रहा है Y क्रोमोसोम

साइंस अलर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक 166 मिलियन सालों में Y क्रोमोसोम से अब तक 900 एक्टिव जीन खत्म हो चुके हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि आने वाले 11 मिलियन सालों में बचे जीन भी खत्म हो जाएंगे। स्टडी में ये बात मानी गई है कि आज से मिलियंस सालों बाद तक अन्य ह्यूमन स्पीसीज का डिफरेंट सेक्स डिटर्मिनेशन हो सकता है। या फिर भविष्य में लड़कों का अस्तित्व ही नहीं बचेगा।

110 लाख सालों बाद नहीं बचेंगे लड़के

ऐसा हम नहीं बल्कि स्टडी का कहना है कि आज से 110 लाख साल बाद तक लड़कों का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। जिस तेजी से Y क्रोमोसोम सिकुड़ रहे हैं उनका भविष्य में सर्वाइव करना मुश्किल है। खैर लाखों साल बाद क्या होगा, इसे सिर्फ सोचा ही जा सकता है। लेकिन ये बात भी हैरत में डालती है कि भविष्य में नया सेक्स डिटरमिनिंग जीन अलग तरह के इंसान को जन्म देगा।

और पढ़ें: Heart Attack या Acidity? जानें दोनों में अंतर, खतरनाक हो सकता है ये दर्द

एयरपॉड्स करते हैं इस्तेमाल, तो हो जाएं सावधान! हो सकते हैं ये 7 नुकसान

 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के सिर में जम गई है डेंड्रफ की पपड़ी? अपनाएं ये 4 सिंपल उपाय
बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट