अब खुलकर मुस्कुराएं... पीले दांतों के चुटकियों में सफेद करेंगे ये 4 नुस्खे

सार

दांतों का पीलापन और बदबू दूर करने के लिए बेकिंग सोडा, संतरे के छिलके, एप्पल साइडर विनेगर, अमरूद और नीम के पत्ते जैसे घरेलू नुस्खे बेहद कारगर हैं। जानिए कैसे इन आसान उपायों से पा सकते हैं मोती जैसे चमकदार दांत।

गंदे और पीले दांत न केवल मुंह की सुंदरता को खराब करते हैं, बल्कि दांतों को कमजोर भी बनाते हैं। कॉफी, चाय और तंबाकू में मौजूद टैनिन दांतों के इनेमल पर दाग लगाते हैं। इसलिए डॉक्टर दिन में दो बार ब्रश करने की सलाह देते हैं। दांतों पर प्लाक जमने के कारण वे पीले होने लगते हैं। ऐसे में लोग चाहे कितना भी अच्छा ब्रश करें, दांतों का पीलापन खत्म नहीं होता। धीरे-धीरे इससे मुंह से बदबू भी आने लगती है। ऐसी स्थिति में, आप अपने मौखिक स्वास्थ्य की देखभाल के लिए इन कुछ बेहतरीन घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं।

पीले दांतों के लिए ये घरेलू नुस्खे आजमाएं:

बेकिंग सोडा: पीले दांतों को चमकाने के लिए बेकिंग सोडा बेहद फायदेमंद है। बेकिंग सोडा प्लाक को हटाता है। यह मुंह के पीएच संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है और दांतों को सफेद करने में बेहद मददगार है। नारियल तेल में एक चुटकी हल्दी, टूथपेस्ट, आधा चम्मच नींबू का रस और आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर इससे दांत साफ करें।

Latest Videos

संतरे के छिलके: संतरे के छिलके भी पीले दांतों को दूर करते हैं। संतरे के छिलकों को सुखाकर उसका पाउडर बना लें। अब इस पाउडर से दांत साफ करें। इससे आपके पीले दांत दूध जैसे सफेद हो जाएंगे और मुंह से कोई बदबू नहीं आएगी।

ये भी पढे़ं- सुबह ज़ीरा-हल्दी पानी पीने के फ़ायदे क्या-क्या होते हैं?

पीरियड्स प्रॉब्लम से लेकर चेहरे की खूबसूरती तक बढ़ाएगा ये सस्ता साग

एप्पल साइडर विनेगर: एप्पल साइडर विनेगर में दांतों को सफेद करने की क्षमता होती है। यह एक प्राकृतिक कीटाणुनाशक के रूप में काम करता है। एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को पानी में मिला लें। अब इस घोल को लगभग 30 सेकंड से एक मिनट तक अपने मुंह में घुमाएं। हफ्ते में दो से तीन बार इसका इस्तेमाल करें।

अमरूद और नीम के पत्ते: अमरूद और नीम के पत्ते भी पीले दांतों को सफेद करके मुंह की गंदगी दूर करते हैं। ताजे अमरूद के पत्ते चबाना या उबले हुए अमरूद के पत्तों से बना माउथवॉश इस्तेमाल करने से दांत सफेद करने में मदद मिलती है।

और पढे़ं- फौलाद सा मजबूत होगा शरीर, बस रोज खाएं ये प्रोटीन पैक सलाद

Share this article
click me!

Latest Videos

GI-PKL 2025 EXCLUSIVE | Tamil Lioness ममता नेहरा ने बताया- कैसे उनकी बहन ने कबड्डी के सपने को बचाया
Pahalgam आतंकी हमले पर रक्षा मंत्री Rajnath Singh बोले “जिन्होंने पर्दे के पीछे बैठकर...”