
6 Pre-Yoga Healthy Drinks: 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन योग के प्रति लोगों को जागरूक करने और हर दिन योग करने के लिए प्रेरित करता है। अधिकतर लोग अपनी लाइफस्टाइल में योग को शामिल करते हैं, लेकिन योग करने का सही तरीका उन्हें नहीं पता होता है। ऐसे में वह कुछ खाकर योग कर लेते हैं, लेकिन योग हमेशा खाली पेट करना चाहिए, पर बॉडी को एनर्जी देने के लिए आप योग करने से पहले ये 6 डिटॉक्स ड्रिंक पी सकते हैं, जो न सिर्फ आपको इंस्टेंट एनर्जी देगी, बल्कि शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकलने में भी मदद करेगी।
योग से पहले पिएं ये 6 डिटॉक्स ड्रिंक
गुनगुना नींबू पानी (Warm Lemon Water)
योग करने से पहले आप एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़कर इसका सेवन कर सकते हैं। यह पेट को डिटॉक्स करता है, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। सुबह-सुबह खाली पेट इसका सेवन करना बेहद फायदेमंद माना जाता है।
नारियल पानी (Coconut Water)
जी हां, नारियल पानी में नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो योग करने से पहले एक परफेक्ट ड्रिंक मानी जाती है। यह शरीर को नेचुरल तरीके से हाइड्रेटेड रखता है और योग के दौरान आप डिहाइड्रेटेड महसूस नहीं करते हैं।
ग्रीन टी(Green Tea)
अगर सुबह उठकर आपको चाय पीना पसंद हैं, तो नॉर्मल दूध और चीनी वाली चाय को छोड़कर आप ग्रीन टी का सेवन योग करने से पहले करें। ये लाइट होती है, शरीर को एनर्जी देती है और योग के दौरान एक्टिव नेस बनी रहती है। ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होती है।
एलोवेरा जूस(Aloe Vera Juice)
एलोवेरा जूस शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। पेट की सफाई करता है, योग से पहले एलोवेरा जूस का सेवन करने से डाइजेशन पर बेहतर असर पड़ता है और स्किन भी ब्राइट होती है।
मेथी और जीरा का पानी (Fenugreek or Cumin Water)
रात भर आप मेथी या जीरा को भिगोकर रखें। सुबह इसको उबाल कर इस पानी का सेवन करें। इससे पेट साफ होता है, पेट फूलने की समस्या कम होती है और योग के लिए यह शरीर को हल्का करता है।
हर्बल स्पाइस्ड वाटर (Cinnamon + Ginger + Honey)
आप घर पर ही दालचीनी, अदरक और शहद को मिलाकर स्पाइस हर्बल वाटर बना सकते हैं। यह शरीर को वार्म रखता है, डिटॉक्स करता है और योग से पहले पीने से मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। जिससे फैट बर्न करने में मदद मिलती है।
योग से पहले क्या ना पिएं (What not to drink before yoga)
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.