Online Yoga Tips: सीखना है ऑनलाइन योगा तो कर लें 5 तैयारियां, बिना परेशानी बनेगी सेहत

Published : Jun 21, 2025, 09:27 AM ISTUpdated : Jun 21, 2025, 09:34 AM IST
Online Yoga simple Tips

सार

Online Yoga: ऑनलाइन योगा शुरू करने के लिए किन चीजों की जरूरत है? जानिए ऑनलाइन योगा ट्यूटर, इक्युपमेंट, कपड़ों और सही सेटअप से जुड़ी जरूरी बातें। घर बैठे योगा करना हुआ आसान।

Online Yoga simple Tips: स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए कई लोग योगा करना चाहते हैं लेकिन योग एक्सपर्ट ना मिलने के कारण उन्हें समस्या होती है। इस समस्या को दूर करने के लिए आजकल ऑनलाइन योगा का प्रचलन बहुत बढ़ गया है। ऑनलाइन एक्सपर्ट की मदद से भी लोग योगा कर खुद को स्वास्थ्य लाभ पहुंचा रहे हैं। अगर आप भी ऑनलाइन योगा करना चाहते हैं लेकिन कंफ्यूज है कि किन चीजों की आवश्यकता होगी तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आईए जानते हैं ऑनलाइन योगा करने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है।

सर्च करें ऑनलाइन योगा ट्यूटर

ऑनलाइन योगा सीखने के लिए आप ऑनलाइन योगा ट्यूटर से संपर्क कर सकते हैं। यह आपको लोकल या फिर योग वेबसाइट के माध्यम से मिल जाएंगे। अगर आप पैसे खर्च कर कर योगा ट्यूटर नहीं चाहते तो यूट्यूब के कुछ चैनल फॉलो कर सकते हैं जिसमें रोजाना योगा से संबंधित नए-नए वीडियो आते हैं। योगा के लिए अच्छा इंटरनेट कनेक्शन के साथ टैबलेट या लैपटॉप होना जरूरी है। आप मोबाइल की भी मदद ले सकते हैं।

योगा इक्युपमेंट है जरूरी

योग इक्विपमेंट में आपको योगा मैट के अलावा भी कई चीजों की जरूरत पड़ेगी। आप अपने योगा एक्सपर्ट से योगा इक्विपमेंट के बारे में पूछ कर सकते हैं। आपको योगा स्ट्रेप बेल्ट आदि की जरूरत भी पड़ सकती है। योगा एसेसरीज आप ऑनलाइन खरीद सकती हैं। पानी की बॉटल भी साथ रखें।

योगा के लिए ढीले कपड़े

योग के दौरान आपको ढीले-ढाले कपड़े पहनने चाहिए। अगर आपने अब तक योग के कपड़े नहीं खरीदें हैं तो आप स्ट्रेचेबल लैगिंग के साथ ढीली टी-शर्ट पहन सकते हैं। ऐसे कपड़े योगा के के दौरान काफी आरामदायक होते हैं। साथ में एक टॉवल भी रखें ताकि पसीना पोछा जा सके।

सही सेटअप है जरूरी

ऑनलाइन क्लासेज के दौरान सही सेटअप होना भी बहुत जरूरी है। आप लैपटॉप या फिर टैबलेट को ऐसे स्थान पर रखें जो खुला हो और आसपास जहां आवाज ना आती हो। अच्छा सेटअप योगा के लिए परफेक्ट होता है और आप ऐसे स्थान में खुद को योगा से पूरी तरह से जोड़ पाते हैं।

एयर पॉड्स के साथ रिकॉर्डिंग भी

ऑनलाइन योगा को ठीक तरह से समझ कर करना बेहद जरूरी है। आप अच्छी आवाज के लिए एयरपॉड का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप योगा को दोहराना चाहते हैं तो ऑनलाइन क्लास को OBS जैसे एप की मदद से रिकॉर्ड भी कर सकती हैं।

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

ऑनलाइन ग्रॉसरी का अनदेखा सच! 'Place Order' से पहले क्यों छिपाई जाती है एक्सपायरी डेट?
नीम-एलोवेरा साबुन कैसे बनाएं, बारिश में पिंपल-खुजली से राहत पाने का आसान तरीका