3 मिनट से कम में तैयार होगी ये हेल्दी ब्रेकफास्ट, सद्गुरु ने बताया 4-5 घंटे तक नहीं लगेगी भूख

Published : Jul 16, 2026, 08:30 PM IST

सुबह सिर्फ 3 मिनट में तैयार करें हेल्दी मूंगफली शेक। सद्गुरु के बताए इस आसान मॉर्निंग ब्रेकफास्ट को 6-7 घंटे भिगोई हुई मूंगफली से बनाया जाता है। यह प्रोटीन और हेल्दी फैट से भरपूर है, जिससे लंबे समय तक पेट भरा महसूस होता है।

PREV
15

अगर सुबह जल्दी ऑफिस या काम पर निकलना होता है और पौष्टिक नाश्ता बनाने का समय नहीं मिलता, तो मूंगफली का हेल्दी शेक एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। सद्गुरु ने भी अपने एक वीडियो में भिगोई हुई मूंगफली से बनने वाले इस पौष्टिक ड्रिंक का जिक्र किया है। उनका कहना है कि 6-7 घंटे तक भिगोई गई मूंगफली से तैयार यह शेक कुछ ही मिनटों में बन जाता है और लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद कर सकता है। इसमें प्रोटीन, हेल्दी फैट और कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो दिन की अच्छी शुरुआत के लिए इसे एक बेहतरीन मॉर्निंग ब्रेकफास्ट बनाते हैं।

25

मूंगफली की रेसिपी

इस शेक को बनाने के लिए सबसे पहले एक मुट्ठी कच्ची मूंगफली को अच्छी तरह धोकर 6-7 घंटे या रातभर पानी में भिगो दें। भीगने के बाद इसका पानी निकाल दें और अच्छे से पानी में धोकर साफ कर लें। अब इसे मिक्सर में थोड़ा पानी डालकर ब्लेंड करें। स्वाद के लिए इसमें खजूर, गुड़ या केला मिला सकते हैं। चाहें तो इलायची या दालचीनी का हल्का स्वाद भी जोड़ सकते हैं। पूरा शेक लगभग 3 मिनट में तैयार हो जाता है।

35

लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद

मूंगफली में प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। यही कारण है कि इसे पीने के बाद लंबे समय तक भूख कम महसूस हो सकती है। यह बार-बार स्नैकिंग की आदत को कम करने में भी मदद करता है और सुबह की एनर्जी बनाए रखने में हेल्पफुल हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- Cabbage Dumplings Recipe: मोमोज का हेल्दी वर्जन है कैबेज डंपलिंग, बच्चों के टिफिन के लिए ऐसे करें तैयार

45

किन लोगों को रखना चाहिए ध्यान

हालांकि यह शेक पौष्टिक है, लेकिन जिन लोगों को मूंगफली से एलर्जी है, उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। यदि आप किसी विशेष बीमारी, किडनी संबंधी समस्या या वेट लॉस के लिए स्पेशल डाइट पर हैं, तो इसे रेगुलर अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह लेना बेहतर रहेगा।

55

शरीर के लिए फायदेमंद है मूंगफली शेक

मूंगफली में विटामिन ई, मैग्नीशियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। ये शरीर को एनर्जी देने, मांसपेशियों के सामान्य कार्य में सहयोग करने और बैलेंस आहार का हिस्सा बनने में मदद करते हैं। यदि इसमें केला या खजूर मिलाया जाए तो इसकी न्यूट्रिशन वैल्यू और भी बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़ें- Jagannath Temple Khaja: घर पर बनाएं जगन्नाथ मंदिर जैसा खाजा, जानें आसान पारंपरिक रेसिपी

Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories