Facial Hair Removal at Home: हर महीने पार्लर में पैसे वेस्ट करने की बजाय किचन की आसान चीजों से घर हटाएं चेहरे के अनचाहे बाल। कम खर्च, आसान तरीके संग स्किन फ्रेंडली विकल्प।
पुरुषों के तरह महिलाओं के शरीर और चेहरे पर हेयर ग्रोथ होना आम बाता है। थ्रेडिंग से अपर लिप्स और फेस वैक्सिंग पर हर महीने 1000 रु. तक खर्च करना हर किसी के बजट में नहीं होता है। इतना ही नहीं कई बार तो काम के चक्कर में पार्लर जाने का वक्त नहीं मिलता। ऐसे में काम आते हैं किचन में रखी चीजों से बनाई होम रेमीडीज। अगर आप भी फेशियल हेयर से परेशान हैं तो ये फोटो गैलरी खास है। जहां हम लेकर आए हैं चेहरे से बाल हटाने के घरेलू उपचार।
25
1) शुगर वैक्स
फेशियल हेयर हटाने के लिए यह सबसे आसान तरीका है। 2 कप चीनी, आधा चौथाई चम्मच नींबू का रस और आधा चौथाई कप पानी में डालकर हल्का गोल्डन होने तक पकाएं। ठंडा होने पर बालों के विपरीत दिशा में खींचकर हटा दें।
फायदे
बाल जल्दी निकलते हैं
वैक्सिंग के मुकाबले कम दर्द
इनग्रोन हेयर की संभावना कम
35
2) बेसन और हल्दी पैक
बेसन और हल्दे चेहरे को चमक देते हैं। इनका इस्तेमाल करके चेहरे के बाल हटा सकते हैं। 2 चम्मच बेसन में 1 चम्मच हल्दी और दूध मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे पूरे चेहरे में लगाएं और सूखने के बाद हल्के हाथों से हटाएं।
कच्चे पपीते में पेपिन नाम का एंजाइम होता है, जो लंबे समय तक हेयर ग्रोथ को रखता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए 2 चम्मच कच्चे पपीते में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार करें और 15-20 मिनट के लिए फेस पर लगाएं। हर हफ्ते में 2-3 इस्तेमाल करें।
चेहरे पर कैसे लगाएं ?
फेस वॉश कर चेहरे सूखा लें
चम्मच की मदद से वैक्स बालों की बढ़ने की दिशा पर पतली लेयर में लगाएं
ऊपर से कॉटन या वैक्सिंग स्ट्रिप रखें
स्किन को एक हाथ से खींचर स्ट्रिप को बाल बढ़ने वाली दिश के विपरीत खीचें
आखिर में वॉर्म वॉटर से फेश वॉश करें मॉइस्चराइजर लगाएं।
अगर आप सेंसेटिव स्किन रखती हैं तो इस वैक्स को विकल्प बना सकती हैं। एक पैन में 2 चम्मच चीनी, 1 चम्मच शहद और हाफ टेबल स्पून नींबू डालकर अच्छे से बॉयल करें, जब तक ये गोल्डन न हो जाए। इसके बाद वैक्स स्ट्रिप की मदद से चेहरे पर लगाएं।
फायदे
स्किन को मॉइस्चराइज करने में मददगार
बालों को जड़ से हटाता है
शहद में नेचुरल एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं
फेशियल वैक्स के टिप्स
घरेलू नुस्खा कोई भी हो फेस पर लगाने से पहले पैच टेस्ट करें
वैक्स करने के बाद मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन लगाना न भूलें
जलन या खुजली होने पर बिल्कुल इस्तेमाल मत करें
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.