Light Toe Ring Design: एक पैर में 2 बिछिया पहनना होगा आसान, नई दु्ल्हन चुनें ये 4 हल्के डिजाइंस

Published : Nov 26, 2025, 09:04 PM IST
Light Toe Ring Design

सार

Light Toe Ring Design: नई दुल्हनें एक पैर में 2 बिछिया पहनना चाहें तो हल्के और एडजेस्टबल डिजाइंस चुन सकती हैं। फ्लावर, लीफ, ट्रिपल लेयर और चांदी के रिंग-स्टाइल टो रिंग पैरों में आसानी से फिट हो जाती हैं और पहनने में बेहद आरामदायक होती हैं।

भले ही सुविधा के लिए ज्यादातर महिलाएं के पैर में एक ही बिछिया पहनती हो लेकिन नई दुल्हन को एक पैर में 2 बिछिया पहनने की सलाह दी जाती है। 2 बिछिया पहनना शुभ माना जाता है। अगर आप भी नई दुल्हन बनी हैं और पैर में 2 बिछिया पहनना चाहती हैं तो भारी के बजाय आप हल्के डिजाइन चुन सकती हैं। आइए जानते हैं चांदी की बिछिया के ऐसे डिजाइंस के बारे में, जिन्हें आसानी से पैर में पहना जा सकता है।

फ्लावर डिजाइंस टो रिंग

फूल के डिजाइंस वाली बिछिया देखने में फैंसी लगती हैं और आसानी से पैरों में आ भी जाती हैं। आप भी ऐसी छोटे डिजाइंस वाली बिछिया आसानी से एक पैर में 2 पहन सकती हैं। आपको ऐसे डिजाइंस में एडजेस्टबल बिछिया आसानी से मिल जाएंगी जो खास मौके पर पहनी जा सकती हैं।

लीफ डिजाइन टो रिंग

लीफ डिजाइन टो रिंग में नग का इस्तेमाल किया गया है जो इन्हें खास बनाती है। आपको ऐसी टो रिंग पहन पैरों को सजा सकती हैं। अगर ऐसी टो रिंग एक साथ 2 भी पहनेंगी तो आपको कोई परेशानी नहीं होगी। चाहे तो आप नग के बजाय प्लेन डिजाइन चुनें। ये दिखने में नई दुल्हन के पैरों पर खूब खिलेंगी।

ट्रिपल लेयर टो रिंग डिजाइंस

आप ट्रिपल लेयर की एडजेस्टबल टो रिंग पहन पैरों को खिला खिला रूप दें। अगंठे में भी आप ऐसी टो रिंग पहन सकती हैं, जो पैर से बिल्कुल नहीं निकलती है। तो भले ही ये टो रिंग दिखने में हैवी लगे लेकिन पहनने में बहुत आरामदायक होती हैं। अगर बजट कम है तो चांदी के बजाय आप ऑक्सीडाइज टो रिंग भी चुन सकती हैं। 

और पढ़ें: गोल्ड सी शान और दाम 15सौ से कम, चुनें लेटेस्ट कोल्हापुरी कंगन डिजाइंस

एडजेस्टबल टो रिंग डिजाइंस

आप चांदी के छल्ले जैसे दिखने वाली टो रिंग भी पैरों में पहन सकती हैं। चाहे तो मीनाकारी पासे वाले बिछिया पहन नई दुल्हन पैरों को सुहागन की तरह सजा लें। आपको आसानी से सुनार की दुकान में ऐसी बिछिया मिल जाएंगी। चाहे तो आप आसानी से ऐसे डिजाइंस कस्टमाइज करा सकती हैं।

और पढ़ें: एथनिक लुक में ढाएं कहर, BF के लिए पहनें Oxidised मांग टीका

 

PREV
Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

Rajkoti Jhalar: पॉकेट में हल्की लुक में भारी, राजकोटी झालर पायल पैटर्न
सिंपल लुक में चाहिए रॉयल टच? पहनें 8 ग्राम में गोल्ड चेन के 7 डिजाइन