5gm Gold Nath Designs: 5gm में बनवाएं लेटेस्ट गोल्ड नथ, मजबूती और डिजाइंस ऐसी जो चलेगी सालो-साल

Published : Nov 14, 2025, 11:21 AM IST
5gm gold nath designs

सार

5gm Gold Nath Designs: अगर आपको कम वजन में लेटेस्ट गोल्ड नथ डिजाइंस की तलाश हैं, तो यहां तलाश पूरी होती है। यहां पर हम कुछ खूबसूरत बिहारी, पहाड़ी और सिंपल लेटेस्ट नथ डिजाइंस दिखा रहे हैं, जिसे पहनकर आप महारानी वाला लुक पा सकती हैं।

Latest Nath Designs: शादी, तीज या करवा चौथ, महिलाओं का श्रृंगार नथ के बिना अधूरा माना जाता है। दुल्हन के 16 श्रृंगार में नथ सबसे खास होती है, जो लुक में रॉयलनेस जोड़ती है। अगर इस वेडिंग सीजन आपकी भी शादी होने वाली है और आप कम वजन में नथ डिजाइंस तलाश रही हैं, तो यहां हम आपको बिहारी और पहाड़ी स्टाइल की खूबसूरत नथें दिखा रहे हैं, जिन्हें आप 5 ग्राम के अंदर बनवा सकती हैं। ये नथें जीवनभर आपके साथ रहेंगी।

मैरुन एंड ग्रीन टच नथ डिजाइंस

अगर आप ट्रेडिशनल नथ डिजाइन की तलाश में हैं, जो एवरग्रीन हो, तो इस नथ डिजाइंस को देख सकती हैं। मैरुन और ग्रीन टच के साथ इस नथ को डिजाइन किया गया है। बीच में बारिक गोल्ड से जाली बनाया गया है और आसापास फ्लावर की पंखुड़ी सी डिटेलिंग दी गई है। इसे पहनने के बाद आप रानी जैसी दिखेंगी।

ट्रेडिशनल लेटेस्ट नथ डिजाइन (traditional latest nath designs)

गोल्ड बीड्स से सजा ये नथ काफी परंपरागत लुक देता है। इसमें बारिक गोल्ड की डिटेलिंग होती है। शादी के बाद भी इस नथ को आप किसी खास ओकेजन पर एथनिक वियर के साथ पहन सकती हैं। आप इसमें गोल्ड चेन अलग से जोड़कर महारानी जैसी लग सकती हैं। 5 से 6 ग्राम में इस तरह का नथ बनवा सकती हैं।

हाफ मून नथ डिजाइंस

हाफ मून नथ डिजाइंस इन दिनों ट्रेंड में है। 18 या फिर 22 कैरेट में इस नथ को कस्टमाइज करा सकती हैं। हाफ मून नथ डिजाइन कभी फैशन से बाहर नहीं होगी। इस तरह का नथ हर फेस कट पर रॉयल लुक देती है।

राउंड शेप गोल्ड वायर नथ डिजाइंस (EverGreen Nath Designs)

ज्यादातर यंग दुल्हन को इस तरह का नथ पसंद आता है। वायर नथ डिजाइंस में पर्ल का टच दिया गया है। बिग साइज में बने वायर नथ की खासियत यह होती है कि यह रॉयल लुक तो देता है, लेकिन आपकी प्यारी सी मुस्कान को कवर नहीं करता है। 5 ग्राम में आप इस नथ को बनवा सकती हैं।

और पढ़ें: Allu Sirish ने तोड़ी फैशन की रीत, सगाई में पहनी महिलाओं वाली चोकर नेकलेस

राउंड शेप फ्लावर नथ डिजाइंस

अगर आपको वायर नथ चाहिए, लेकिन पूरी तरह प्लेन नहीं, तो फिर इसमें फ्लावर टच दे सकती हैं। छोटा सा डायमंड जड़ा या फिर अमेरिकन डायमंड जड़ा फ्लावर बनवाकर इसे और भी सुंदर बनवा सकती हैं। इस पैटर्न का नथ आपको सुनार की शॉप पर मिल भी जाएगी।

फोटो में दिखाया गया नथ डिजाइन सिर्फ एक उदाहरण है। इसी तरह की नथ आप गोल्ड में 5 ग्राम के अंदर आसानी से बनवा सकती हैं। अगर 22 कैरेट आपके बजट में नहीं है, तो आप 18 कैरेट का विकल्प कम कीमत में चुन सकती हैं। बाजार में इससे भी कम कैरेट का सोना उपलब्ध है, इसलिए आप अपनी जरूरत और बजट के अनुसार नथ का डिजाइन चुन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Diamond Mangalsutra Designs: डायमंड मंगलसूत्र पर करें एक बार खर्च, जीवन भर बीवी का पाएं प्यार

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Gold Rate Today: टॉप 10 शहरों में सोने का भाव, इस सिटी में मिल रहा सबसे सस्ता सोना
Huggie Earring: मां संग बेटी भी पहनें, गोल्ड हग्गी इयररिंग्स