Allu Sirish Necklace: हैवी नेकलेस सिर्फ महिलाओं का गहना माना जाता रहा है। लेकिन इस मिथक को एक्टर अल्लू सिरीश ने तोड़ दिया। सगाई में उन्होंने गोल्ड-डायमंड से बनी हैवी नेकलेस पहनकर सबको हैरान कर दिया।

Allu Sirish Jewellery Fashion: साउथ के स्टार अल्लू सिरीश अपने फैशन चॉइस को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी प्रेमिका नयनिका (Nayanika) से सगाई की। लेकिन सगाई से ज्यादा चर्चा उनके ड्रेसिंग स्टाइल और ज्वेलरी को लेकर हो रहा है। उन्होंने शेरवानी के साथ डायमंड और गोल्ड चोकर नेकलेस पहनकर सबको दंग कर दिया। उन्होंने जिस तरह से फैशन का एक नया ट्रेंड सेट किया है, उसके बारे में सोशल मीडिया पर मिली जुली प्रतिक्रिया आ रही है। जो लोग महिलाओं की ज्वेलरी ट्राई करना चाहते थे, उनके लिए रास्ता खुल गया है, तो कुछ कहा मानना है कि ऐसी ज्वेलरी सिर्फ औरतों पर ही अच्छी लगती है।

अल्लू अर्जुन के भाई का सगाई लुक

अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू सिरीश ने अपनी सगाई के दिन मनीष मल्होत्रा की डिजाइनर शेरवानी पहनी थी। उन्होंने व्हाइट कलर की ओपन शेरवानी के साथ मैचिंग कुर्ता और स्ट्रेट पैंट को पेयर किया था। ओपन शेरवानी पर हल्का शिमरी टच दिया गया था, जो उनके लुक को और एलीगेंट बना रहा था। लुक को पूरा करने के लिए एक्टर ने डायमंड चोकर नेकलेस पहना, जिसने उनके आउटफिट में एक यूनिक और रॉयल टच जोड़ दिया।

सिरीश का ज्वेलरी पर जवाब

अल्लू सिरीश ने ज्वेलरी को लेकर कहा कि, 'हमारे तेलुगु मीमर्स बहुत फनी हैं! वैसे Vadanam सिर्फ महिलाएं पहनती हैं, लेकिन हमारे भारतीय महाराजाओं और मुगलों ने भी चोकर पहने हैं।' उन्होंने बताया कि पुरुषों द्वारा ज्वेलरी पहनना भारतीय परंपरा का हिस्सा रहा है, न कि कोई नया ट्रेंड।

View post on Instagram

और पढ़ें: Necklace Designs: 500 में पाएं हेमा मालिनी जैसे नेकलेस, लगेंगी किसी की ड्रीम गर्ल

गहना सिर्फ महिलाओं के लिए वेस्टर्न सोच है

साउथ के इस एक्टर ने आगे कहा कि चोकर सिर्फ महिलाओं के लिए है, ये एक वेस्टर्न सोच है। अब 2025 है, और वक्त है कि हम ऐसी सीमित धारणाओं से बाहर निकलें और पूरी तरह अपने इंडियन स्टाइल ज्वेलरी को अपनाएं। उन्होंने बताया कि दुनिया की सबसे कीमती ज्वेलरी में से एक “खिराज-ए-आलम” या तैमूर रूबी (Timur Ruby) भी एक चोकर थी, जिसे अकबर, शाहजहां और महाराजा शेर सिंह जैसे शासकों ने पहना था। बाद में इसे ईस्ट इंडिया कंपनी ने चुराकर क्वीन विक्टोरिया को 1851 में गिफ्ट कर दिया था।

सिरीश की सगाई तेलुगु रीति-रिवाजों से हुई

सिरीश की सगाई 31 अक्टूबर 2025 को पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों के साथ हुई। इस मौके पर राम चरण, उपासना, चिरंजीवी, वरुण तेज, लावण्या और अल्लू अर्जुन सहित पूरी अल्लू-कोनिडेला फैमिली मौजूद थी। यह समारोह एक भव्य और पारिवारिक माहौल में संपन्न हुआ, जिसकी झलक सिरीश ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की।

इसे भी पढ़ें: Earring Designs: लगेंगी नं.1 साली साहिबा, जीजू के बर्थ डे पर ट्राई करें आलिया भट्ट सी इयररिंग्स