
महिलाएं हो या लड़कियां हमेशा ही अपने लुक को लेकर कॉन्शियस रहती हैं, चाहे ट्रेडिशनल ड्रेस या फिर वेस्टर्न आउटफिट हो। वैसे, देखा जाए तो नोज पिन लेडीज के लुक को और ज्यादा अट्रैक्टिव बनाती हैं। इसी को देखते हुए मार्केट में कुछ नए नोज पिन आए हैं। अगर आप अपने सिम्पल लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं तो कलरफुल नोज पिन के ट्रेंडी डिजाइन जरूर ट्राई करें। ये डिजाइन एथनिक और वेस्टर्न दोनों आउटफिट्स के साथ शानदार लगते हैं। ये बहुत ही मिनीमम रेंज में अवेलेबल हैं। इन्हें आप 100 से 150 रुपए के खरीद सकती हैं।
ज्यादातर लेडीज या फिर यूं कहें कि 50 प्लस महिलाएं मरून कलर नोज पिन पहनना पसंद करती हैं। ये उनके लुक और स्टाइल को और भी ग्रेसफुल बनाती हैं। लेडीज इस तरह की नोज पिन डेली में पहनना पसंद कर रही है। मार्केट में इस कलर की कई डिजाइन की नोज पिन अवेलेबल है। इन्हें और 150 रुपए में खरीद करती हैं।
ये भी पढ़ें.. Hollow फ्लावर नेकलेस सेट, एथनिक लुक में चार चांद लगाएंगे 7 नए डिजाइन
नई दुल्हन मल्टी कलर नोज पिन पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। इससे उनका लुक और ज्यादा अट्रैक्टिव और खूबसूरत दिखता है। इस तरह की नोज पिन में अलग-अलग कलर के हीरे लगे होते हैं। साथ ही इन्हें सिल्वर चमकदार हीरो से अटैच किया जाता है। इन्हें हैवी सूट या फिर साड़ी पहन सकते हैं।
आजकल पर्पल कलर की नोज पिन खूब ट्रेंड हैं। लीफ डिजाइन की ये नोज पिन घरेलू महिलाएं ज्यादा पसंद कर रही हैं। इससे फेस कट और भी खूबसूरत नजर आता है। इस तरह की नोप पिन मार्केट में अवेलेबल है। इन्हें 100-150 रुपए के बीच खरीदा जा सकता है।
पिंक कलर की नोज पिन लेडीज और लड़कियों के लुक में चार चांद लगा देती है और यही वजह है कि इस कलर की नोज पिन की डिमांड बहुत ज्यादा है। इसकी बनावट भी खास है। इस तरह की नोज पिन को आप किसी भी आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। सभी के साथ आपका लुक ग्रेसफुल दिखेगा।
लेडीज में ग्रीन नोज पिन पहनने का चलन काफी देखने को मिल रहा है। इस नोज पिन में ग्रीन के साथ सिल्वर चमकीले हीरों के साथ गोल्डन बारीक मोती भी लगे होते हैं, जिसकी वजह से इनकी खूबसूरती और बढ़ जाती है। लेडीज इन्हें डेली में या फिर खास ओकेजन पर भी स्टाइल कर सकती हैं। ये नोज पन ट्रेडिशनल आउटफिट पर खूब जमेगी।
ये भी पढ़ें.. नारियल की खोल से बनाएं 5 डिजाइनर प्लांटर, लो बजट में करें गार्डन का मेकओवर