हरतालिका तीज में बढ़ेगा सुहाग का मान, पहनें कांच की चूड़ियों की फैंसी डिजाइन

Published : Aug 24, 2025, 04:19 PM IST
Sawan special green and red bangle set for newlyweds

सार

Colourful Glass Bangle Set For Hartalika Teej Festival: हरतालिका तीज का व्रत आने वाला है और इस पर्व में महिलाओं के लिए ये व्रत जितना मायने रखता है, उतना इस व्रत में किया जाने वाला श्रृंगार। इसलिए हम आपके साथ रंग बिरंगे चूड़ियों के कुछ डिजाइन लाए हैं।

Latest Colourful Glass Bangles for Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज आने वाला है, और यह त्यौहार भारत में सुहागिन महिलाओं के द्वारा बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इस बहुत पुराना और कठिन व्रत माना गया है। कहा जाता है इस व्रत को पहली बार माता पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए किया था। दिन रात निर्जल रहकर महिलाएं इस व्रत को अपने पति के लंबी आयु के कामना, अच्छे स्वास्थ्य और जीवन में तरक्की के लिए करती हैं। भारत में इस व्रत को न सिर्फ सुहागन महिलाएं बल्कि कुंवारी लड़किया भी अच्छे जीवन साथी की कामना से रखती हैं। इस व्रत में सुहाग और श्रृंगार के चीजों का विशेष महत्व होता है। ऐसे में अगर आप भी यह व्रत करती हैं, तो हाथों में चूड़ियां जरूर पहने। हरतालिका तीज के लिए आज हम आपके साथ शेयर करेंगे रंग-बिरंगे चूड़ियों के शानदार डिजाइन।

हरतालिका तीज में पहनने के लिए कांच की चूड़ियों के रंग बिरंगे डिजाइन (Trending Colourful Bangle Sets For Hartalika Teej Special Look)

प्लेन मरून रेशमी बैंगल्स

रेशमी बैंगल वो सेट है, जिसका ट्रेंड कभी खत्म नहीं होता, सालों से महिलाइ इस चूड़ी को रंग बिरंगे कलर में पहनती हैं। ऐसे में जब मौका हो हरतालिका तीज का तो इस तरह महरून कलर की रेशमी चूड़ी हर रंग की साड़ी और लुक के साथ स्टाइलिश लगेगा।

पिंक एंड लाइट पिंक एंब्रॉयडेड बैंगल विथ झुमका कंगन

पिंक और लाइट पिंक के शेड में सजी ये बैंगल आपको एक नहीं कलर रंगों के मैच और शेड के साथ मिल जाएगी। दिखने में ये काफी हैवी और स्टाइलिश लगती है, खासकर हरतालिका तीज के दुल्हनों के लिए जो पहली बार ये व्रत रख रही हैं।

इसे भी पढ़ें- Golden Bangle Designs: हर आउटफिट में आएगा सोने सा निखार, तीज पर पहनें गोल्ड चूड़ी डिजाइंस

रेड ग्रीन वेलवेट बैंगल

रेड-ग्रीन कलर के इस वेलवेट बैंगल की सुंदरता भी हाथों में बहुत प्यारी लगेगी। आप इसे भी किसी भी साड़ी के साथ पहनें ये सुंदर ही लगेगी। हरतालिका तीज में आप इसे हैवी कंगनों के साथ भी सेट कर सकती हैं।

एंब्रॉयडेड पिंक बैंगल विथ हैवी कंगन

एंब्रॉयडरी वाली पिंक कलर की ये कांच की चूड़ियां आजकल काफी ट्रेंड में है। राजस्थानी चूड़ियों के डिजाइन और पैटर्न से इंस्पायर्ड ये डिजाइन आपकी कलाई की सुंदरता बढ़ाएगी।

इसे भी पढ़ें- साड़ी, मेकअप और जूलरी ही नहीं, हरतालिका तीज पर हाथों की चूड़ी भी लगेगी फर्स्ट क्लास

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

भतीजे के मुंडन पर गिफ्ट करें गोल्ड मिनिमल लॉकेट, देखकर खुश हो जाएंगे भईया-भाभी
झुमका लटकन से मीनाकारी तक, दुल्हन पहनें 6 खूबसूरत पायल डिजाइंस