Plastic Churi Craft: कंगन बनाने का आसान तरीका, 50रु. में बेस्ट DIY चूड़ी आइडिया

Published : May 17, 2026, 11:14 AM IST
Plastic Bangles Craft Ideas

सार

Plastic Churi DIY Kangan: 50रु. में पुरानी प्लास्टिक चूड़ियों को दें नया लुक और घर पर बनाएं खूबसूरत कंगन। यहां देखें कड़ा सेट तैयार करने का सबसे आसान और सस्टेनबल तरीका जिसे आप भी ट्राई कर सकती हैं।

हर साड़ी के साथ मैचिंग चूड़ी पहनने का जमाना पुराना हो गया। अब महिलाओं को हैवी वर्क कंगन पसंद आते हैं, अगर सस्ते में लिया जाए तो धीरे-धीरे चमक चली जाती है और 1000रु. तक बैंगल्स में इन्वेस्ट करना हर किसी के बजट में नहीं होता है। इसलिए स्मार्ट च्वाइस बनाएं और पुरानी प्लास्टिक के चूड़ी से घर पर बनाएं खूबसूबत कड़ा डिजाइन, प्लास्टिक होने से ये जल्द टूटते भी नहीं और सालों-साल की चमक देते हैं। यहां देखें DIY Craft Unique Ideas, जिन्हें आप 50रु. के अंदर तैयार कर सकती हैं।

प्लास्टिक बैंगल से बनाएं सिल्क थ्रेड कड़ा

प्लास्टिक कड़ों से Silk Thread Kada तैयार करना बेहद आसान है। जरूरत होगी, चार प्लास्टिक चूड़ी, धागे या फैब्रिक, छोटे-छोटे स्टोन नग और हॉल ग्लू की। सबसे पहले दो-दो चूड़ियों को आपस में जोड़कर कंगन लुक दें। अब इसमें च्वाइस के हिसाब से धागा या कपड़ा ध्यान लगाएं, ध्यान रहे इसे हमेशा तरफ की मोड़े, ताकि चिपकाना वाला साइड बाहर न दिखे। अब इसमें लेस की पतली सी स्ट्रिप, छोटे-छोटे कलर फुल स्टोन और मिरर लगाकर सूखने रख दें। 8-9 घंटे में ये तैयार हो जाएगा, जिसके बाद आप इसे सिंगल पीस या फिर चूड़ी के साथ वियर कर सकती हैं।

एंटीक ब्रास कड़ा डिजाइन DIY

व्हाइट कलर की प्लास्टिक चूड़ियों से आप खूबसूरत एंटीक ब्रास कड़ा बनाएं। 4-4 चूड़ियों को आपस में जोड़कर डिजाइन तैयार कर लें। इसे सजाने के लिए आप टूटे हुए आर्टिफिशियल नेकलेस का इस्तेमाल करें। हॉट ग्लू गन की हेल्प से छोटे-छोटे पीस कंगन पर चिपकाएं और सूखने रख दें। ये चूड़ियों संग आगे-पीछे खूबूसरत लुक देंगे।

ये भी पढ़ें- Metal Churi DIY: मेटल चूड़ियों से कंगन कैसे बनाएं ? 100रु. रॉयल आइडिया

झुमका कगंन क्राफ्ट आइडिया

अगर आपका कोई पुराना झुमका टूट गया है तो ज्यादा उसे फेंकने की बजाय आप प्लास्टिक चूड़ी पर लगाएं। यह DIY आइडिया बहुत ही आसान और यूनिक है। प्लास्टिक की चूड़िया, कलर स्प्रे, टूटी हुई बिंदी, झुमक और ग्लू गन आपके पास जरूर होना चाहिए। प्लास्टिक चूड़ियों को मनपसंद रंग से कलर स्प्रे कर सूखने रख दें, अब इसमें हॉट ग्लू की हेल्प से कंगन की ऊपरी साइड बिंदी चिपका दें, और किनारों पर झुमका की लड़िया चिपकाकर कड़ा तैयार करें। यह सिंगल पीस पर ज्यादा प्यारे लगते हैं.

प्लास्टिक कंगन सेट डेकोरेशन

यदि ज्यादा आर्ट एंड क्रॉफ्ट में दिलचस्पी नहीं है तो भी परेशान होने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है। आप कंगन बनाने की बजाय पुरानी प्लास्टिक चूड़ियों को सजा सकती हैं। इसके लिए कड़े संग चूड़ी सेट लें, गोल्डन नग, स्टोन, पर्ल वर्क बिंदी से इसे सजाएं। ये हाथों को शाही लुक देने के साथ चूड़ी की कमी भी पूरा करेगा।

ये भी पढ़ें- Mirror Decor Ideas: चमकदार शीशे की चमक, 100रु. के बजट में मिरर डेकोरेशन

गोल्डन फॉयल फैंसी कड़ा

भर-भरकर चूड़ी-कंगन पहनना पसंद नहीं है तो आप गोल्डन फॉयल से कड़ा बना सकती हैं। इसके लिए दो चौड़ी प्लास्टिक की चूड़िया लें, और सेम साइज पर गोल्डन फॉयल चपकाएं, इसमें आप घुंघरू, मोती और स्टोन चिपका दें। ये कड़े थोड़े हैवी लगते हैं इसलिए इन्हें सिंगल पीस पर बनना ज्यादा बेस्ट है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Kundan Manglsutra: शादी के बाद सुहाग की दिखेगी शान, पहनें कुंदन मंगलसूत्र के 6 डिजाइंस
Square Bangles: स्क्वायर बैंगल्स से बढ़ाएं हाथों की खूबसूरती, हर उम्र की महिला करें ट्राई