Fancy Gold Chain: सिंपल गोल्ड चेन का गया जमाना, खास मौकों पर चुनें लेटेस्ट डिजाइन

Published : Jul 30, 2025, 07:33 PM ISTUpdated : Jul 30, 2025, 07:42 PM IST
Fancy Gold Chain Design

सार

Fancy Gold Chain Design:  त्योहारों में भारी नेकलेस की जगह फैशनेबल ट्विस्टेड और बॉल डिजाइन गोल्ड चेन पहनें। जानिए लेटेस्ट गोल्ड प्लेटेड और पेंडेंट डिजाइन जो आपके गले की शोभा बढ़ाएंगे।

ज्वेलरी डेस्क: बारिश के मौसम में अगर आपको हैवी नेकलेस पहनने का मन नहीं है तो आप फैशनेबल गोल्ड चेन पहनकर भी खुद को सजा सकती हैं। प्लेन चेन पहनने का फैशन पुराना हो चुका है। आप ज्वेलरी शॉप में एक से बढ़कर एक डिजाइनर चेन पसंद कर त्योहारों में सज जाएं। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ फैशनेबल चेन के बारे में, जो आपके गले की शोभा बढ़ा देंगी।

 खूबसूरत पेंडेंट से सजी गोल्ड ट्विस्टेड चेन 

प्लेन चेन खरीदने के बजाय आप ट्विस्टेड चेन वियर करें। साथ में हैवी या लाइट सर्कल पेंडेंट चुन सकती हैं। आप चाहे तो ऐसी चेन बिना पेंडेंट के भी पहन खूबसूरत दिखेंगी। अगर बजट ज्यादा नहीं है तो गोल्ड प्लेटेड चेने लेटेस्ट डिजाइन हजार रु के अंदर चुन लें। आपको गोल्ड प्लेटेड पेंडेंट भी मिल जाएंगे जिनकी चमक सालो साल बनी रहती है। 

इंट्रीकेट डीटेलिंग गोल्ड चेन डिजाइन

खूबसूरत गोल्ड चेन पहनना चाहती हैं तो इंट्रीकेट डिटेलिंग गोल्ड चेन खरीद सकती हैं। आप चाहें तो ऐसी डिजाइन दिखा कर सुंदर से इंट्रीकेट पीस कस्टमाइज कराएं। यह चेन काफी खूबसूरत होती है और इनको पहनकर आपको अलग से नेकलेस पहनने की जरूरत महसूस नहीं होगी। अगर ज्यादा बजट है तो इस तरह की चेन जरूर खरीद कर लाएं।

बॉल डिजाइन गोल्ड चेन 

आजकल लोगों के बीच बॉल डिजाइन गोल्ड चेन का खूब चलन है। ऐसी गोल्ड चेन में नीचे लटकन वाले पेंडेंट डिजाइन दिए होते हैं, जो काफी खूबसूरत लगते हैं। आप 10 से 15 ग्राम के बीच बाल डिजाइन की गोल्ड चेन बनवा सकती हैं। बॉल का साइज भी इसमें बड़ा या छोटा हो सकता है। अपनी पसंद और बजट के मुताबिक खूबसूरत गोल्ड चेन खरीदें।

और पढ़ें: 100-500Rs नकद नहीं, बहन को गिफ्ट दें न्यूली चांदी बिछिया सेट

PREV
Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

Jewelry Styling Common Mistakes: ज्वेलरी लेयरिंग में भूलकर भी न करें 10 गलतियां, वरना बिगड़ सकता है पूरा लुक
Saree Jewellery Ideas: साड़ी के साथ कौन-सी ज्वेलरी सबसे अच्छी लगती है? 5 आइडिया करें रीक्रिएट