Geru Mangalsutra Designs: 2K में मिलेगा लाखों का लुक, देखें गेरू मंगलसूत्र के लेटेस्ट डिजाइंस

Published : Aug 01, 2025, 07:18 PM IST
Geru Mangalsutra Designs

सार

Geru Mangalsutra: अगर आप ट्रेडिशनल मंगलसूत्र पहनना पसंद करती हैं, तो गेरू मंगलसूत्र डिजाइंस जरूर ट्राई करें। ये एथनिक वियर पर बेहद खूबसूरत लगते हैं और आपको रॉयल लुक भी देते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे डिजाइंस दिखा रहे हैं, जिसे आप कॉपी कर सकती हैं।

Trendy Geru Mangalsutra Designs: अब महिलाओं की सोच मंगलसूत्र को लेकर काफी बदल चुकी है। पहले जहां एक जैसे पारंपरिक डिजाइन ही पहने जाते थे, अब महिलाएं अपने ड्रेस और मूड के हिसाब से मंगलसूत्र चुनना पसंद करती हैं। इसी ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए लेकर आए हैं गेरू मंगलसूत्र डिजाइंस, जो ट्रेडिशनल लुक के साथ हैवी डिजाइन में आते हैं। ये डिजाइन सोने में काफी महंगे पड़ सकते हैं, लेकिन आप चाहें तो इन्हें आर्टिफिशियल ज्वेलरी मार्केट से 2000 रुपए के अंदर भी खरीद सकती हैं। आइए, देखते हैं कुछ खूबसूरत और रॉयल डिजाइन।

गोल पेंडेंट वाला मंगलसूत्र

गोल शेप का बड़ा पेंडेंट वाला गेरू मंगलसूत्र सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसके सेंटर में नक्काशी या फ्लावर मोटिफ होता है, जो इसे पारंपरिक और रिच लुक देता है। आर्टिफिशियल मार्केट में यह आपको 2000 रुपए में मिल जाएगा। देखने में यह बिल्कुल गोल्ड की तरह ही दिखता है।

डबल पेंडेंट गेरू मंगलसूत्र

महाराष्ट्र और साउथ में डबल पेंडेंट मंगलसूत्र खूब पहना जाता है। इसमें ब्लैक बीड्स के साथ-साथ गोल्ड बीड्स भी लगाए जाते हैं। इतना भी वजन काफी हैवी होता है, लेकिन आप इसे आर्टिफिशियल मार्केट से कम कीमत पर ले सकती हैं। पेंडेंट में कलरफुल नग भी जोड़े जाते हैं। साड़ी और लहंगा के साथ ये शानदार लगते हैं।

चौड़ी पट्टी वाला गेरू मंगलसूत्र

इस मंगलसूत्र में पेंडेंट के साथ-साथ इसकी चेन को भी काफी हैवी डिजाइन किया जाता है। ब्लैक और गोल्ड बीड्स को इस तरह पिरोया जाता है कि चेन में चटाई जैसी बुनाई दिखाई देती है। पेंडेंट पर बारीक नक्काशी की जाती है और उसके सेंटर में खूबसूरत कुंदन जड़ा होता है।

और पढ़ें: चूड़ा पहनने का क्या है रिवाज? जानें और देखें कुछ यूनिक डिजाइंस

मीनाकारी वाला गेरू मंगलसूत्र

गेरू मीनाकारी में कलरफुल पैटर्न्स बनाए जाते हैं, जो इसे और भी स्टाइलिश बनाते हैं। इसमें पर्ल भी जोड़ा जाता है। इस तरह के मंगलसूत्र को आप हल्दी, मेहंदी या फेस्टिव फंक्शन में पहन सकती हैं।

ज्योमेट्रिक पेंडेंट गेरू मंगलसूत्र

डबल चेन वाले मंगलसूत्र में ज्योमेट्रिक शेप के पेंडेंट काफी आकर्षक लगते हैं। राउंड शेप की बजाय आप इस तरह के डिजाइन भी चुन सकती हैं। त्योहार और खास मौकों के लिए ये डिजाइंस परफेक्ट चॉइस हैं।

गेरू मंगलसूत्र क्या है?

गेरू मंगलसूत्र एक पारंपरिक भारतीय गहना है, जिसे खास तौर पर महाराष्ट्र और आसपास के क्षेत्रों में पहना जाता है। "गेरू" शब्द का मतलब होता है मिट्टी का एक लाल-भूरा रंग, जो प्राकृतिक रूप से मिलता है। हालांकि गेरू मंगलसूत्र का नाम इससे जुड़ा है, लेकिन असल में इसका कनेक्शन डिजाइन और रंगों से होता है।

इसे भी पढ़ें:हरतालिका तीज में ट्राई करें शिवांगी जोशी से हेयरस्टाइल, दिखने में सुंदर और बनाने में सिंपल

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Bigg Boss से सीधे वॉर्डरोब में ! चुनें फरहाना से 6 इयररिंग्स
1K में खरीदें चांदी की बिछिया, डेली वियर में सुहाग करें फ्लॉन्ट