Shivangi Joshi Hairstyle: हरितालिका तीज पर स्टाइलिश दिखने के लिए शिवांगी जोशी के लेटेस्ट हेयरस्टाइल ट्राई करें। ओपन कर्ल, फिश टेल ब्रेड गजरे संग और हाई कर्ल पोनीटेल से पाएं ग्लैमरस लुक।

लाइफस्टाइल डेस्क: हरतालिका तीज आने में कुछ ही दिन बाकी रह गया हैं। आप साड़ी से लगाकर ज्वेलरी और हेयरस्टाइल तक पहले से सोच कर रखें, ताकि तीज के दिन आप सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखें। खुद को स्टाइलिश दिखाना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस शिवांगी जोशी जैसे हेयरस्टाइल बना सकती हैं। यह दिखने में सुपर लगेंगे और इन्हें बनाना भी बेहद आसान है। जानिए कैसे हरतालिका तीज में बालों को स्टाइलिश दिखाने के लिए लेटेस्ट हेयरस्टाइल अपनाई जा सकती हैं।

शिवांगी जोशी की नायरा हेयरस्टाइल

View post on Instagram

शिवांगी जोशी ने पीले रंग की साड़ी के साथ ओपन कर्ल हेयर लुक अपनाया है। बालों को स्टाइलिश लुक देने के लिए शिवांगी ने सेंटर पार्ट हेयर किए हैं और उनमें फ्रंट की तरफ हाफ ब्रेड भी बनाई है। ऐसा लुक आप सावन से लगाकर हरतालिका तीज तक के लिए अपना सकती हैं। अगर आपके बाल स्ट्रेट हैं, तो आपको बाल कर्ल करने में थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। लेकिन जब आप साड़ी संग सज जाएंगी, तो बेहद खूबसूरत नजर आएंगी।

फिश टेल ब्रेड में लगाएं फ्रेश फूलों का गजरा

View post on Instagram

शिवांगी जोशी का न्यू हेयर लुक सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। शिवांगी ने फैंसी हेयर स्टाइल में सफेद और लाल रंग के फूलों का गजरा लगाया है। आप भी शिवांगी की तरह फिश टेल ब्रेड हेयर स्टाइल बनाने के बाद अपनी पसंद के गजरे को बालों में लगा सकती हैं। एक के बजाय दो रंगों का चुनाव करेंगी, तो यह ज्यादा खूबसूरत लगेगा। साड़ी में दो से तीन कलर हैं, तो उसके अकॉर्डिंग गजरे के फूलों को मैच करें।

हाई कर्ल पोनीटेल लुक

View post on Instagram

शिवांगी जोशी ने लाल रंग की साड़ी के साथ हाई कर्ल पोनीटेल बनाई है। अगर आपके बाल छोटे और कर्ल हैं तो ऐसी हेयरस्टाइल जरूर ट्राई करें। हेयरस्टाइल बनाने से पहले बालों में जेल जरूर लगा लें ताकि बाल फ्रिजी न नजर आएं। 

और पढ़ें: Makeup Hacks: 5 मिनट में चमक उठेगा चेहरा, जानिए मेकअप शॉर्टकट्स