Mini Latkan Mangalsutra Designs: नवेली बहू पर खिलेंगे मिनी लटकन मंगलसूत्र, देखें 7 डिजाइंस

Published : Aug 01, 2025, 01:00 PM IST
Mini Latkan Gold Mangalsutra Designs Latest Ideas

सार

Minimalist Mini Latkan Mangalsutra for modern bride: मिनी लटकन मंगलसूत्र डिजाइंस उन महिलाओं के लिए बेस्ट हैं जो अपने ट्रेडिशनल लुक में ट्रेंडी टच चाहती हैं। यह पहनने पर बहुत ही ग्रेस और एलिगेंस जोड़ते हैं।

आजकल मंगलसूत्र डिजाइंस में सादगी के साथ स्टाइल का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखा जा रहा है। खासकर मिनी लटकल मंगलसूत्र डिजाइंस (Mini Latkan Mangalsutra Designs) का क्रेज नई दुल्हनों से लेकर मॉडर्न महिलाओं तक में तेजी से बढ़ा है। यह छोटे-छोटे लटकनों वाले मंगलसूत्र न सिर्फ ट्रेंडी लुक देते हैं बल्कि रोजमर्रा की लाइफस्टाइल के लिए भी एकदम परफेक्ट होते हैं। ऑफिस गोइंग वुमन से लेकर फेस्टिव वियर के लिए भी ये डिजाइंस सोने पर सुहागा जैसी फीलिंग देते हैं। यहां देखें अपने लिए ट्रेंडिंग Mini Latkan Mangalsutra डिजाइंस।

डुअल ड्रॉप लटकन मंगलसूत्र डिजाइन (Dual Drop Latkan Mangalsutra Design) 

इस तरह के फैंसी पैटर्न में दो गोल डैंगलिंग बीड्स होते हैं जो चेन के नीचे सोने की हल्की-सी गोल प्लेट से अटैच रहते हैं। यह डिजाइन बेहद सिंपल होते हुए भी बहुत ही रॉयल लुक देता है।

और पढ़ें-  शॉर्ट मंगलसूत्र की कैसे बढ़ाएं लेंथ? बिना खर्चे वाले 5 हैक

पीकॉक टेल मिनी लटकन मंगलसूत्र (Peacock Tail Mini Latkan Mangalsutra)

कुछ नया तलाश रही हैं तो आप छोटे पंख के जैसे शेप में बने लटकन वाले ऐसे मंगलसूत्र को फेस्टिव लुक के लिए चुन सकती हैं। इसमें थोड़ा कुंदन या मीनाकारी वर्क अगर होगा तो ये आपका लुक बदलकर रख देंगे।

ब्लैक बीड्स ट्विस्टेड गोल्डन बॉल मंगलसूत्र (Black Beads Twisted Chain Ball Latkan Mangalsutra) 

ब्लैक बीड्स पैटर्न के साथ आने वाले मंगलसूत्र हमेशा ही ट्रेंड में रहते हैं। इसमें आप ट्विस्टेड चेन के साथ एक छोटी गोल्डन बॉल की लटकन पैटर्न चुन सकती हैं। यह डिजाइन मिनिमलिस्ट और क्लासी दोनों लगता है।

फ्लोरल मिनी लटकन डायमंड मंगलसूत्र (Floral Mini Latkan with Diamond Mangalsutra)

इस तरह के डिजाइंस में छोटे-छोटे फूलों के शेप वाले लटकन में डायमंड कटिंग या सीज वर्क होता है। यह डिजाइन मॉडर्न और स्टेटमेंट दोनों लगता है। आपको ये जरूर ट्राई करना चाहिए।

और पढ़ें- 100-500Rs नकद नहीं, बहन को गिफ्ट दें न्यूली चांदी बिछिया सेट

टेंपल इंस्पायर्ड मिनी लटकन मंगलसूत्र (Temple-Inspired Mini Latkan Mangalsutra) 

भगवान की छोटी मूर्तियों या मंदिर बेल्स से इंस्पायर्ड मंगलसूत्र भी कमाल की चॉइस बन सकते हैं। ये डिजाइंस ट्रेडिशनल लुक को और भी गहराई से दिखाते हैं। साथ ही एथनिक वियर के साथ जब आप इसे पहनेंगी तो खूब कमाल दिखेंगी।

चेन एंड हैंगिंग लटकन मंगलसूत्र (Chain-End Hanging Latkan Mangalsutra) 

इसमें पूरी चेन के एंड में लटकन जुड़ा होता है और बीच में कोई बड़ा पेंडेंट नहीं होता। यह वेस्टर्न फ्यूजन के लिए आइडियल चॉइस हैं।

पर्ल लटकन मंगलसूत्र (Pearl Latkan Mangalsutra) 

गोल्ड के साथ मिनी मोतियों के लटकन इस डिजाइन को ग्रेसफुल बना देते हैं। यह खासतौर पर कॉकटेल पार्टी या रात्रि आयोजनों के लिए परफेक्ट है। यह डिजाइन बहुत ही रोमांटिक अपील देता है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

विंटर जूलरी में छाएं 5 गोल्ड ट्रेंड, लेयर्ड चेन से चंकी कफ्स तक के स्टनिंग डिजाइंस
हीरे से जरकन तक, 2025 में ब्राइड्स ने चुनें मंगलसूत्र पेंडेंट के 6 डिजाइन