Karwa Chauth 2025: करवा चौथ गिफ्ट आइडिया, 3000रु में देखें 5 स्टाइलिश जूलरी ऑप्शन

Published : Oct 05, 2025, 01:52 PM IST
best gift for karwa chauth

सार

Best Gift for Karwa Chauth: करवा चौथ के लिए गिफ्ट तलाश रहे हैं लेकिन 3000 रुपए से ज्यादा का बजट नहीं है तो यहां देखें 5 गोल्ड-सिल्वर गिफ्ट आइडियाज, जो पत्नी को बहुत पसंद आएंगे। 

Karwa Chauth Gifts: करवा चौथ गिफ्ट की तलाश है लेकिन इस बार बीवी को तोहफा देने के लिए बजट ज्यादा नहीं है तो परेशान होने की बजाय स्मार्ट तरीका अपनाएं। दरअसल, हम आपको 3000 रुपए के अंदर मिलने वाले 5 जूलरी ऑप्शन के बारे में बताएंगे, जो जेब पर एक्स्ट्रा बोझ भी डालेंगी और फैशनेबल पार्टनर को पसंद भी आएंगी।

सिल्वर पेंडेंट नेकलेस

महिलाओं के बीच एस्थेटिक लुक पॉपुलर है। बीवी फैशन पसंद करती हैं तो इस तरह का सिल्वर नेकलेस गिफ्ट कर सकते हैं। पतली सी चेन और सोबर पैंडेंट संग इसे ऑनलाइन-ऑफलाइन 3000 रुपए के अंदर आराम से खरीदा जा सकता है। यहां पर फ्लोरल, हार्ट शेप जैसी तमाम वैरायटी मिल जाएंगी।

लड़कियों के लिए चांदी का ब्रेसलेट

वाइफ ऑफिस जाती है तो कम बजट में उन्हें स्टाइलिश तोहफा देते हुए सिल्वर ब्रेसलेट चुना जा सकता है। आप इसे चांदी और स्टोन के कॉम्बिनेशन पर खरीदें। ये बिल्कुल डायमंड वाली वाइब देता है। नजदीकी सुनार की दुकान पर आप 3000 के अंदर Silver Evil Eye Bracelet, Silver Zircon Bracelet जैसे फैंसी डिजाइन को ऑप्शन बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2025: 500 की साड़ी दिखेगी हजारी, ब्लाउज के न्यू डिजाइन संग बनाएं लुक खास

सिंपल चांदी की पायल डिजाइन

3000 रुपए के अंदर महंगाई के इस जमाने में हैवी तो नहीं लेकिन सोबर स्टाइल चांदी पायल खरीदी जा सकती हैं। अगर पायल नहीं खरीदना चाहते हैं तो आप Silver Anklet को चुन सकते हैं। ये भी करवा चौथ गिफ्ट के लिए बढ़िया रहेंगी।

रोज गोल्ड रिंग

यंग गर्ल्स के बीच रोज गोल्ड ज्वेलरी का क्रेज बढ़ रहा है। लाइट पिंक कलर इसे एस्थेटिक और फैशनेबल बनाता है। आप स्टोन संग Rose Gold Ring खरीद सकते हैं। ये ट्रेडिशनल और वेस्टर्न हर तरह के आउटफिट संग प्यारा लगता है। 2-3 हजार के बीच अच्छी सी अंगूठी डिजाइन मिल जाएगी।

ये भी पढ़ें- Lac Bangles Designs: बीवी को गिफ्ट दें हैंडमेड लाख बैंगल, 1K में लें करवाचौथ गिफ्ट

गोल्ड नोज पिन

चांदी और रोज गोल्ड से हटकर Gold गिफ्ट करना चाहते हैं तो कम पैसों में नोज पिन से बढ़िया डील नहीं मिलेगी। नोज पिन हर महिला पहनती हैं। आप डेलीवियर के लिए इसे विकल्प बना सकते हैं।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

No नेकलेस! दीपिका पादुकोण जैसे 6 बिग-साइज इयररिंग ही काफी
Gold Bangles: शादी-फंक्शन के लिए नहीं, डेली वियर के लिए बनवाएं हल्के, खूबसूरत और टिकाऊ गोल्ड कंगन