Blouse Design Front and Back: करवा चौथ के लिए ब्लाउज डिजाइन ढूंढ रही हैं तो इस बारे टेलर भैया के नखरे उठाने की बजाय आप हैवी एंब्रॉयडरी पर रेडीमेड ब्लाउज की डिजाइन देखें जो साड़ी लुक में चार चांद लगा देंगे।
Blouse Design for Fancy Saree: करवा चौथ के लिए साड़ी तो डिसाइड कर ली लेकिन टेलर भैया टाइम पर ब्लाउज सिलने में नखरे दिखा रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आजकल कंट्रास्ट लुक और प्लेन साड़ी संग हैवी ब्लाउज पहनने का जमाना है। आप भी इस करवा चौथ फैशन में थोड़ा स्टाइल जोड़ते हुए एंब्रॉयडरी वर्क ब्लाउज कैरी करें। ये लाल-पीले, हरा, नीला, पिंक के अलावा डिफरेंट कलर की साड़ियों के साथ मैचअप हो जाते हैं। यहां देखें लेटेस्ट ब्लाउज फोटो, जो काम आ सकती हैं।
डीप नेक ब्लाउज

कंट्रास्ट लुक के लिए ब्लैक, गोल्डन, लाइम ग्रीन कलर साड़ी के साथ मरून कलर पर ऐसा हैवी एंब्रॉयडरी ब्लाउज पहनें। ये सोबर साड़ी को स्टाइलिश लुक देगा। ब्लाउज में जरी, थ्रेड वर्क संग डीप स्वीटहार्ट नेकलाइन दी गई है। रेडीमेड मिलता-जुलता ब्लाउज 1000 रुपए के अंदर मिल जाएगा।
ये भी पढ़ें- न प्लीट्स बनाने की दिक्कत न पल्लू संभालने की, करवा चौथ पर नई दुल्हन पहनें हैवी शरारा सूट
मिरर वर्क ब्लाउज

प्लेन साड़ी के साथ आप इस तरह का मिरर वर्क ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। सिल्क-ऑर्गेंजा साड़ी संग ये बहुत प्यारा लगेगा। बाजार में इस तरह के हैवी वर्क ब्लाउज 500-700 रुपए के बीच खरीदे जा सकती हैं। अगर आप आउटफिट को मॉडर्न और ट्रेडिशनल लुक एक साथ देना चाहती हैं तो ये बढ़िया रहेगा।
कच्छ वर्क ब्लाउज

थ्रेड से हटकर गुजरात की शान कच्छ वर्क पर इस तरह का ब्लाउज चुना जा सकता है। यहां हैवी एंब्रॉयडरी के साथ जरी और सीक्विन डिटेलिंग की गई है। जबकि स्लीव पर हैंगिंग बॉल और घुंघरू की डिटेलिंग है। ऐसे ब्लाउज गुजराती महिलाएं शादी-फंक्शन में पहनना पसंद करती हैं। आप भी ऐसा ही कुछ करवा चौथ के लिए खरीद सकती हैं।
ये भी पढ़ें- बहन की गोल धना सेरेमनी में छा जाएंगी आप, पहनें जाह्नवी कपूर से इंस्पायर्ड 3 लहंगे
ऑफ शोल्डर ब्लाउज

बोल्ड लुक पसंद है तो साड़ी के साथ ऑफ शोल्डर ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। ब्लाउज में सीक्विन और हैवी वर्क किया गया है। वहीं, नेट फैब्रिक पर छोटे-छोटे स्टोन लगे हैं। शादी के बाद पहली बार करवा चौथ का व्रत रख रही हैं तो इसे चुनें। रीवीलिंग लुक पसंद नहीं करती हैं तो डीप स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज कैरी करें। ऐसे ब्लाउज इंट्रीकेट हैंडवर्क संग आते हैं। रेडीमेड 1000 रुपए तक मिलती-जुलती डिजाइन मिल जाएगी।
सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल
करवा चौथ कब है?
2025 में करवा चौथ का त्योहार 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
करवा चौथ क्यों मनाया जाता है?
मान्यताओं के अनुसार करवा चौथ की शुरुआत महाभारत से हुई थी। जब पहली बार द्रौपदी ने अर्जन के लिए उपवास रखा था। तभी से सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ व्रत रखती हैं।
क्या करवा चौथ पर पति व्रत रख सकते हैं
करवा चौथ का व्रत खासतौर पर महिलाएं रखती हैं लेकिन पति ये व्रत नहीं रख सकते हैं ऐसा उल्लेख कहीं नहीं है। ऐसे में पति भी पत्नी के लिए ये व्रत कर सकते हैं।
शादी से पहले करवा चौथ व्रत रखना चाहिए या नहीं ?
शादी से पहले करवा चौथ रखने वाली लड़कियों को खास नियमों का पालन करना पड़ता है। ऐसे में आप पंडित से पूछकर होने वाले पति के लिए ये व्रत कर सकती हैं।
