Gold Pendent Designs: ट्रेडिशन संग फैशन भी! सिंपल मंगलसूत्र में चुनें ट्रेंडी गोल्ड पेंडेंट डिजाइंस

Published : Jul 25, 2025, 05:19 PM ISTUpdated : Jul 25, 2025, 09:56 PM IST
Latest Traditional Gold Pendant Locket Designs for Mangalsutra

सार

Ethnic Gold Pendant Designs: मंगलसूत्र महिला के लिए सिर्फ गहना नहीं, बल्कि उसके रिश्ते की पहचान भी होता है। ऐसे में अगर आप चाहती हैं कि आपका मंगलसूत्र ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ फैशनेबल भी दिखे, तो इन ट्रेंडी गोल्ड पेंडेंट डिजाइंस को चुनें। 

मंगलसूत्र हर शादीशुदा महिला की शान होता है। पहले के समय में भारी और लंबे मंगलसूत्र का चलन था, लेकिन अब बदलते फैशन के साथ महिलाएं कुछ नया और ट्रेंडी पहनना चाहती हैं। खासकर सादा मंगलसूत्र में ट्रेंडी गोल्ड पेंडेंट डिजाइंस ऐड कर आप अपने ट्रेडिशनल लुक को भी मॉडर्न बना सकती हैं। यह ना सिर्फ आपके लुक को नया टच देंगे बल्कि हर आउटफिट के साथ मैच भी करेंगे। यहां देखें ऐसे ही ट्रेडिशनल गोल्ड पेंडेंट डिजाइंस, जो आपके मंगलसूत्र को अलग पहचान देंगे।

फ्लावर शेप गोल्ड पेंडेंट 

फ्लावर डिजाइन का पेंडेंट हमेशा से महिलाओं की पसंद रहा है। छोटा सा गोल्ड फ्लावर पेंडेंट सादे मंगलसूत्र में लगाने से यह और भी प्यारा और अट्रैक्टिव लगेगा। यह डिजाइन साड़ी और सूट दोनों के साथ अच्छा लगेगा।

और पढ़ें - 10K में बदलें मंगलसूत्र, सिर्फ खरीदें नए गोल्ड पेंडेंट डिजाइन

हार्ट शेप गोल्ड पेंडेंट 

अगर आप सिंपल लेकिन थोड़ा रोमांटिक लुक चाहती हैं तो हार्ट शेप गोल्ड पेंडेंट बेस्ट रहेगा। यह दिखने में क्यूट लगता है और इसे रोजमर्रा में भी आराम से पहन सकती हैं।

ओवल कटवर्क गोल्ड पेंडेंट 

ओवल शेप में हल्का कटवर्क किया हुआ पेंडेंट भी आजकल बहुत ट्रेंड में है। इसमें गोल्ड पर सुंदर डिजाइन उकेरे जाते हैं जो मंगलसूत्र को यूनिक और एलिगेंट बनाते हैं।

कुंदन गोल्ड पेंडेंट डिजाइंस 

शादी, पार्टी या फेस्टिवल में थोड़ा हैवी लुक लाना चाहती हैं तो कुंदन वर्क वाला गोल्ड पेंडेंट चुनें। यह ट्रेडिशनल के साथ-साथ रॉयल टच भी देगा।

मंगलसूत्र गोल्ड मोर डिजाइन पेंडेंट 

गोल्ड पेंडेंट में मोर का डिजाइन बहुत ही क्लासिक और एथनिक लगता है। यह मंगलसूत्र में जुड़ने पर पारंपरिक लुक को और भी सुंदर बना देता है।

और पढ़ें - मजबूत गोल्ड पेंडेंट डिजाइन, 5 ग्राम में सजाएं मंगलसूत्र

गणेश जी वाला गोल्ड पेंडेंट 

अगर आप चाहें तो मंगलसूत्र के लिए गोल्ड में गणेश जी का छोटा सा पेंडेंट भी चुन सकती हैं। यह धार्मिक होने के साथ-साथ हर ड्रेस पर अच्छा लगता है।

सिंपल गोल्ड प्लेट पेंडेंट डिजाइन

सादा मंगलसूत्र के साथ छोटा गोल्ड प्लेट पेंडेंट भी बहुत सुंदर लगता है। इस प्लेट पर चाहें तो अपने नाम का पहला अक्षर भी बनवा सकती हैं, जिससे यह पर्सनलाइज्ड लगेगा।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Minimal Gold Rings: न्यू इयर पर 8-10K तक बीवी को ये 7 रिंग करें गिफ्ट
Silver देगी गजब की शाइन ! देखें 7 एनिवर्सरी गिफ्ट आइडियाज